√•राजस्थान में 3 विधानसभा सीटों के लिए मतदान चालू हैं, कोरोना मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था /रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√•राजस्थान में 3 विधानसभा सीटों के लिए मतदान चालू हैं, कोरोना मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था /रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】राजस्थान के राजसमंद, सहाड़ा और सुजानगढ़ इन तीन सीटों पर शनिवार को हो रहे उपचुनाव में 7.45 लाख से अधिक मतदाता अपने मतदान अधिकार का उपयोग कर रहे हैं। इनमें कोरोना मरीज भी शामिल हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि यहां कोरोना से संक्रमित मतदाताओं को शाम के पांच बजे से लेकर छह बजे तक पीपीई किट पहनकर वोट डालने की अनुमति दी गई है।
उन्होंने आगे कहा, इन मतदाताओं के लिए अलग से एक प्रतीक्षा केंद्र बनाया गया है। उन्हें पीपीई किट भी प्रदान की जाएगी। राजस्थान में कोरोना संक्रमण के लिए बनाए गए दिशा-निर्देशों के बीच सुबह सात बजे से लेकर शाम के छह बजे तक वोट डाले जाएंगे।
कुल मिलाकर इन उपचुनावों में 27 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा, जो सहाड़ा – 8 (भीलवाड़ा), सुजानगढ़ – 9 (चूरू) और राजसमंद – 10 से चुनाव लड़ रहे हैं। 【Photo Courtesy Google】
★ ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..