√• अरब सागर में शंकास्पद नौका में से नौसेना ने ₹ 3000 करोड़ का नशीला पदार्थ जप्त किया / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• अरब सागर में शंकास्पद नौका में से नौसेना ने ₹ 3000 करोड़ का नशीला पदार्थ जप्त किया / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】भारतीय नौसेना ने अरब सागर में मछलीयों को पकड़ने वाली एक नौका से ₹ 3000 करोड़ का नशीला पदार्थ जप्त किया है । इस बारे में रक्षा प्रवक्ता ने 19 अप्रैल सोमवार को ब्योरा दिया था । उन्होंने बताया कि भारतीय नौसेना का जहाज "सुवर्णा" अरब सागर में सर्विलांस पेट्रोल पर था । इस दौरान एक मछलीयों को पकड़ने वाली नौका की गतिविधियां उसे शंकास्पद लगीं थी । इसके बाद "सुवर्णा" टीम ने नौका को रोक कर सर्च ऑपरेशन चलाया था, जिसमें नौसेना टीम ने 300 किलोग्राम नशीले पदार्थ मिल आए थे जिसे जप्त किया था।
बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ जप्त होने के बाद आगे की जांच के लिए नौसेना ने नौका को केरल स्थित कोच्चि बंदरगाह लेकर गई थी । जप्त किए गए नशीले पदार्थ की बाजार में अनुमानित कीमत ₹ 3000 करोड़ आंकी जा रही है । नौसेना ने कहा कि मात्रा और कीमत दोनों के स्तर पर यह बड़ी बरामदगी है । इससे नशीले पदार्थों की तस्करी के नए रास्तों का भी पता चलता है, जिसे मकरान तट से भारत, मालदीव और श्रीलंका में नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए इस्तेमाल किया जा रहा हो । नौसेना प्रवक्ता ने कहा कि लोगों को नशे की लत लगाने के साथ ऐसे सिंडिकेट आतंकवाद, चरमपंथ और आपराधिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देते हैं ।【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•



Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई