√• अब कोरोना का इलाज भी होगा कैशलेस, IRDAI ने बीमा कंपनियों को दिया आदेश/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• अब कोरोना का इलाज भी होगा कैशलेस, IRDAI ने बीमा कंपनियों को दिया आदेश/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

देशभर में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। हर दिन लाखों की संख्या में केस सामने आ रहे हैं । बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं । पिछले 24 घंटे के अंदर करीब 3 लाख से ज्यादा लोग पॉजिटिव पाए गए हैं । ऐसे में अब बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण इरडा ने कोरोना मरीजों को राहत देने के लिए एक बड़ा ऐलान किया है । अब वे दूसरी बीमारियों की तरह कोरोना के लिए भी कैशलेस इलाज की सुविधा का लाभ ले सकते हैं । IRDAI ने इंश्योरेंस कंपनियों से कहा है कि अपने ग्राहकों को नेटवर्क हॉस्पिटल में कोरोना का कैशलेस इलाज की सुविधा मुहैया कराएं इसके लिए इरडा ने दिशानिर्देश भी जारी किए है । सरकार ने भी इस फैसले का स्वागत किया है ।

इरडा ने दिशानिर्देश से उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्होंने हेल्थ इंश्योरेंस कराया हुआ है और इसके तहत ही कोरोना का इलाज भी कैशलेस करवाना चाहते हैं यानी कि अगर कोई अस्पताल किसी मरीज को तमाम बीमारियों के लिए कैशलेस ट्रीटमेंट की सुविधा दे रहा है तो उसे कोरोना में भी वही सुविधा देनी होगी।【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•Nees Channel•

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई