√•मुंबई से सटे विरार में कोविड अस्पताल में लगी भीषण आग, 13 लोगों की हुई मौत / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√•मुंबई से सटे विरार में कोविड अस्पताल में लगी भीषण आग, 13 लोगों की हुई मौत / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】मुंबई से सटे विरार स्थित विजय वल्लभ अस्पताल में आग लगने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार आग अस्पताल में आईसीयू वार्ड में लगी थी। हादसे में 13 लोगों के मारे जाने की खबर है।  मुंबई से सटे विरार स्थित विजय वल्लभ अस्पताल में आग लग गई हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार आग कोविड अस्पताल केआईसीयू वार्ड में लगी थी । इस हादसे में 13 लोगों के मारे जाने की खबर है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर विभाग की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गई थी । महाराष्ट्र पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार अस्पताल में आग लगने के कारण कुल 13 लोगों की मौत हो गई हैं।
जानकारी के अनुसार जब अस्पताल में आग लगी उस समय आईसीयू वार्ड में 17 मरीज मौजूद थे। आग लगने की घटना के पीछे प्रारंभिक कारण शॉट-सर्किट होना बताया जा रहा है। घटना के कारण का सही कारण जांच के बाद ही सामने आएगा। अस्पताल के बाकी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•Nees Channel•

Comments