√• बेकाबू कोरोना के बीच सरकार ने बताया, कैसे बेहतर तरीके से सांस लें मरीज/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• बेकाबू कोरोना के बीच सरकार ने बताया, कैसे बेहतर तरीके से सांस लें मरीज/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】देश में कोरोना की तेज लहर के चलते देशभर के अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी कमी हो गई है । कोरोना अस्पतालों में मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या के चलते स्थिति काफी गंभीर हो गई है । ऐसे में केन्द्र सरकार ने कुछ निर्देशों के साथ फोटो जारी किए हैं, जिनके करने कोरोना के दौरान आपको सांस लेने में काफी मदद मिल सकती है । सरकार ने बताया कि यह मेडिकली तौर पर स्वीकारा गया है कि इनसे सांस लेने और ऑक्सजीन में राहत मिलती है । घर पर आइसोलेशन के दौरान कोरोना के मरीजों को ऐसा करने पर उन्हें काफी राहत मिलेगी । इस प्रक्रिया का उल्लेख करते हुए यह कहा गया कि एक तरीका है कि वे अपने पेट के बल लेट जाएं ताकि उस व्यक्ति का सिर नीचे की ओर रहे । निर्देश में यह बताया गया कि प्रोन पॉजिशन वेन्टिलेशन को बेहतर करती है साथ ही सांस लेने वाली वायुकोशीय इकाइयों को खुला रखकर सांस लेना आसान बनाती है ।
यह उस वक्त जरूरत होती है जब ऑक्सीजन का लेवल 94 से नीचे हो । इसमें कहा गया कि होम आइसोलेशन के दौरान ऑक्सीजन लेवल के साथ ही तापमान और ब्लड सुगर की लागातर निगरानी आवश्यक है । समय रहते प्रोनिंग करने और वेंटिलेशन से कई लोगों की जान बच सकती है ।
इसके साथ ही, इसमें कई तरह के व्यायाम बताए गए हैं, जिन्हें घर पर किया जा सकता है । जैसे- एक तकिया गले के नीचे रखे, एक या दो ऊपरी जांघों के माध्यम से छाती के नीचे । इसमें बताया गया है को जिन लोगों में हार्ट की समस्या है या फिर जो गर्भवती हैं उन्हें ये स्टेप्स नहीं करना चाहिए । इसके साथ ही यह खाना खाने के बाद नहीं किया जाना चाहिए । इसके साथ ही, 5 अलग-अलग स्टेप बताए गए हैं, जिसे आप अपने नियमित बेड पर कर सकते हैं । 【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..