√• भारत-ईयू नेताओं की बैठक वर्चुअल तरीके से 8 मई को, पीएम नहीं जाएंगे पुर्तगाल: एमइए/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• भारत-ईयू नेताओं की बैठक वर्चुअल तरीके से 8 मई को, पीएम नहीं जाएंगे पुर्तगाल: एमइए/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  कोविड-19 के हालात के मद्देनजर अगले माह भारत-यूरोपीय संघ सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पुर्तगाल नहीं जाएंगे । विदेश मंत्रालय ने 20 अप्रैल मंगलवार को यह जानकारी दी थी । इसके साथ ही मंत्रालय ने कहा कि यूरोपीय संघ और पुर्तगाल के नेतृत्व के साथ विचार विमर्श के बाद भारत-ईयू नेताओं की बैठक वर्चुअल तरीके से आठ मई को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है ।

दूसरी ओर, यूरोपीय संघ ने अपना सामरिक ध्यान, उपस्थिति और कार्रवाई दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य के साथ हिन्द प्रशांत क्षेत्र में केंद्रित करने का फैसला किया है और कहा कि वहां की शांति एवं स्थिरता में उसका बड़ा दांव है तथा वह ‘खुले एवं नियम आधारित’ क्षेत्र बनाये रखना सुनिश्चित करने के लिये काम करेगा । सत्ताईस देशों का समूह हिन्द प्रशांत क्षेत्र के लिए समग्र रणनीति के साथ आया है, जिसमें क्षेत्र के लिये उसकी प्राथमिकताएं एवं दृष्टि को रेखांकित किया गया है ।

हिन्द प्रशांत क्षेत्र में सहयोग की यूरोपीय संघ की रणनीति को सोमवार को समूह के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों ने अंगीकार किया हैं। यह इस क्षेत्र के बढ़ते महत्व को यूरोपीय संघ की ओर से दी जाने वाली मान्यता को प्रदर्शित करता है । यूरोपीय संघ ने कहा कि नीतिगत पहल समूह के हितों के लिए प्रमुख रणनीतिक महत्व के क्षेत्र में अपने रणनीतिक ध्यान, उपस्थिति और कार्रवाई को सुदृढ़ करने के इरादे व्यक्त करती है ।

मीडिया करे जारी बयान में कहा गया था कि, ‘इसका मकसद क्षेत्र में तनाव एवं बढ़ती चुनौतियों के बीच क्षेत्रीय स्थिरता, सुरक्षा, समृद्धि और टिकाऊ विकास में योगदान करना है ।’ 【Photo Courtesy Google】

★>ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•
 

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई