√• कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा का ट्वीट हुआ डिलीट, नाराज हो रविशंकर प्रसाद और ट्विटर को भेजा नोटिस / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा का ट्वीट हुआ डिलीट, नाराज हो रविशंकर प्रसाद और ट्विटर को भेजा नोटिस / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर भ्रामक और आपत्तिजनक ट्वीट या पोस्‍ट करने वाले अकाउंट के खिलाफ सरकार ने कार्रवाई करने की बात कही है । इसके बाद ट्विटर ने ऐसे ट्वीट हटा दिए हैं । इस बीच कांग्रेस के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता पवन खेड़ा ने बीजेपी नेता व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और ट्विटर को घेरा है । उन्‍होंने उनके ट्वीट डिलीट होने के बाद ट्विटर पर जानकारी दी है कि उन्‍होंने कुंभ मेला और तबलीगी जमात पर दोहरे मापदंड पर किए उनके ट्वीट हटाने को चुनौती देते हुए रविशंकर प्रसाद और ट्विटर को कानूनी नोटिस जारी किया है ।

ट्विटर पर पवन खेड़ा की ओर से उनके वकील करन शर्मा द्वारा तैयार किए गए नोटिस पेपर की कॉपी भी अपलोड की गई है । इसमें कहा गया है कि मेरे क्‍लाइंट यानि पवन खेड़ा के ट्विटर अकाउंट में बदलाव करना और कुछ नहीं है बल्कि यह नियामक शक्तियों का दुरुपयोग व संविधान के आर्टिकल 19 (1) में उल्लिखित अभिव्‍यक्ति की आजादी का उल्‍लंघन है ।

नोटिस में यह भी कहा गया है कि मेरे क्‍लाइंट ने 12 अप्रैल 2021 को किए ट्वीट में हरिद्वार में कुंभ मेला में भारी भीड़ जुटने के लिए केंद्र सरकार पर सवाल उठाए थे । इसके बाद उन्‍होंने चुनावी रैलियों में भारी भीड़ उमड़ने पर भी लोगों की खामोशी पर सवाल उठाए थे।【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई