√• दिल्ली में लगा 6 दिन का लॉकडाउन, प्रवासियों को लेकर बोले केजरीवाल- मैं हूं, कृपया दिल्‍ली छोड़कर न जाएं / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• दिल्ली में लगा 6 दिन का लॉकडाउन, प्रवासियों को लेकर बोले केजरीवाल- मैं हूं, कृपया दिल्‍ली छोड़कर न जाएं / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】देश की राजधानी दिल्‍ली में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते हालात लगातार बदतर होते जा रहे हैं । इस बीच मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 6 दिन के लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है । यह लॉकडाउन आज 19 अप्रैल सोमवार रात 10 बजे से अगले सोमवार की सुबह 5 बजे तक 6 दिन के लिए लगाया गया है ।

उन्होंने कहा कोरोना संक्रमण दर बहुत ज्यादा बढ़ गई है । दिल्ली के अस्पतालों में बेड की भारी कमी हो रही है । ICU बेड लगभग खत्म हो रहे हैं और सिर्फ 100 से भी कम ICU बेड बचे हैं । दवाईयों की कमी हो रही हैं । लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी । लोगों की शादियां केवल 50 लोगों के साथ सम्पन्न होंगी, उसके लिए अलग से पास दिए जाएंगे । मुझे उम्मीद है कि यह छोटा लॉकडाउन है और छोटा ही रहेगा और शायद इसे बढ़ाने की जरूरत नहीं पडे़गी ।

जारी दिशानिर्देश-
● भारत सरकार के अधिकारियों और पीएसयू में काम करने वाले कर्मचारियों को वैध आईकार्ड पर आने-जाने की छूट दी जाएगी ।
● दिल्‍ली सरकार के अंतर्गत आने वाले सभी ऑटोनोमस बॉडीज/कॉरपोरेशन इस अवधि में बंद रहेंगे ।
● आवश्‍यक सेवाएं जैसे स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं से जुड़े संस्‍थान, दवा की दुकानें, पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन, सिविल डिफेंस आदि को छूट रहेगी ।
दिल्‍ली मेट्रो, ऑटो और बस सेवा पर प्रतिबंध लागू नहीं होगा ।
● दिल्‍ली सरकार के सभी विभगों के प्रमुखों को ऑफिस जाने की छूट रहेगी । जरूरत पड़ने पर वे अन्‍य कर्मचारियों को भी बुला सकेंगे, ताकि जरूरी सेवाएं प्रभावित न हों । 
● आवागमन के दौरान इन्‍हें आईकार्ड दिखाना होगा ।
● सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट समेत अन्‍य अदालत से जुड़े न्‍यायिक कर्मचारियों को सर्विस आईकार्ड, फोटो एंट्री पास, कोर्ट एडमिनिस्‍ट्रेशन की ओर से जारी परमिशन लेटर आदि दिखाने पर छूट दी जाएगी ।
● गर्भवती महिलाओं, मरीजों और उनके अटेंडेंट को वैलिड आईकार्ड या डॉक्‍टर की पर्ची दिखाने पर छूट प्रदान की जाएगी ।
● कोरोना का टीका लेने जा रहे लोगों को वैध दस्‍तावेज दिखाने पर आने-जाने में छूट दी जाएगी ।
● एयरपोर्ट, रेलवे स्‍टेशन या फिर बस अड्डे से आने वाले लोगों को वैध टिकट दिखाने पर आने-जाने की छूट प्रदान की जाएगी ।
● अनेक देशों के राजनयिकों के कार्यालयों में काम करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को आईकार्ड दिखाने पर पाबंदी से राहत दी जाएगी ।
● इलेक्‍ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया में कार्यरत पत्रकारों को वैध आईकार्ड दिखाने पर लॉकडाउन के सख्‍त प्रावधानों से छूट प्रदान की जाएगी ।
● परीक्षा देने वाले छात्रों और परीक्षा में ड्यूटी निभाने वाले स्‍टाफ को भी वैध आईकार्ड पर छूट प्रदान की जाएगी ।【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई