√• सरकार ने आयकरदाताओं को दी राहत, भुगतान के लिए समय-सीमा 30 जून तक बढ़ाई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• सरकार ने आयकरदाताओं को दी राहत, भुगतान के लिए समय-सीमा 30 जून तक बढ़ाई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी के कारण अपनी प्रत्यक्ष कर विवाद निवारण योजना विवाद से विश्वास के तहत भुगतान करने की समय-सीमा 2 महीने और बढ़ाकर 30 जून तक कर दी है. सरकार ने कर अधिकारियों द्वारा उन मामलों में आकलन पुन: शुरू करने के लिए नोटिस जारी करने की तारीख भी 30 जून तक बढ़ा दी है जिनमें आय का आकलन नहीं हुआ है । केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने एक बयान में कहा, यह भी निर्णय लिया गया है कि प्रत्यक्ष कर विवाद से विश्वास अधिनियम, 2020 के तहत देय राशि के भुगतान का समय, बिना किसी अतिरिक्त राशि के, बढ़ाकर 30 जून, 2021 तक किया जाएगा ।
विवाद से विश्वास योजना के तहत विवादित टैक्स, विवादित पेनाल्टी, विवादित इंटरेस्ट रेट जैसे मामलों के निपटारे की सुविधा प्रदान करती थी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अनुसार 31 जनवरी 2020 तक 19.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक 5.10 लाख मुकदमे लंबित थे ।【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..