√• केरल के उच्‍च शिक्षा मंत्री ने दिया इस्‍तीफा, पद के दुरुपयोग का था आरोप / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• केरल के उच्‍च शिक्षा मंत्री ने दिया इस्‍तीफा, पद के दुरुपयोग का था आरोप / रिपोर्ट स्पर्श देसाई



【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】केरल के उच्च शिक्षा मंत्री केटी जलील ने पी विजयन कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था । इससे कुछ दिन पहले ही राज्य लोकायुक्त ने कहा था कि जलील ने अपने एक रिश्तेदार को लाभ पहुंचाने के लिए लोक सेवक के तौर पर अपने पद का दुरुपयोग किया है । मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक जलील ने मुख्यमंत्री को इस्तीफा भेज दिया है और त्याग पत्र राज्यपाल के यहां भेज दिया गया है । मंत्री ने घटनाक्रम की फेसबुक पर पुष्टि की है ।

लोकायुक्त की एक खंडपीठ ने जलील के खिलाफ गत शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी थी और कहा था कि मंत्री को पद पर बना नहीं रहना चाहिए । पीठ ने कहा था कि मंत्री के खिलाफ सत्ता के दुरुपयोग, लाभ पहुंचाने और भाई-भतीजावाद के आरोप साबित होते हैं ।【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई