√• केंद्रीय मंत्री गडकरी का बयान- कोई नहीं जानता कि कब तक रहेगा कोरोना, बदतर स्थिति के लिए तैयार रहें /रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• केंद्रीय मंत्री गडकरी का बयान- कोई नहीं जानता कि कब तक रहेगा कोरोना, बदतर स्थिति के लिए तैयार रहें /रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देश में कोरोना की स्थिति को अत्यंत गंभीर करार देते हुए कहा कि महामारी से निपटने के लिए लंबे समय की तैयारी की जरूरत है । नागपुर स्थित राष्ट्रीय कैंसर केंद्र में गडकरी ने 100 बेड के निजी कोरोना देखभाल केंद्र का उद्घाटन करने के बाद यह बात कही थी । मौके पर बीजेपी नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस भी मौजूद थे ।
गडकरी ने महामारी से निपटने के लिए दीर्घकालिक प्रबंधों की आवश्यकता पर जोरे देते हुए कहा, स्थिति अत्यंत गंभीर है और कोई नहीं जानता कि यह कब तक रहेगी । लोगों को सर्वश्रेष्ठ के लिए सोचना चाहिए लेकिन सबसे खराब के लिए तैयार रहना चाहिए । नागपुर से सांसद गडकरी ने भिलाई से यहां के अस्पतालों के लिए 40 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति के बारे में भी जानकारी दी थी।
उन्होंने कहा कि एम्स नागपुर में 300 बिस्तर और जोड़े जा रहे हैं और अस्पताल के लिए विशाखापत्तनम से ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है । गडकरी ने विशाखापत्तनम के मेडिकल डिवाइसेज पार्क से 1000 वेंटिलेटर जुटाए जाने के बारे में भी जानकारी दी,जो नागपुर के अस्पतालों को उपलब्ध कराए जाएंगे। रैमडेसिवीर की कमी के बारे में गडकरी ने कहा कि देश में केवल 4 दवा कंपनियों के पास ही कोरोना रोधी इस दवा का निर्माण करने का लाइसेंस है । 【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post •News Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..