√• कोरोना के कारण ब्रिटिश प्राईम मिनिस्टर बोरिस जॉनसन ने टाला भारत दौरा / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• कोरोना के कारण ब्रिटिश प्राईम मिनिस्टर बोरिस जॉनसन ने टाला भारत दौरा / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】भारत में कोरोना की रफ्तार बेलगाम हो गई है । संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपनी भारत यात्रा को टाल दिया हैं । अब वह कुछ दिनों के बाद भारत आने का प्लान बना सकते हैं । ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन 25 अप्रैल को भारत आने वाले थे लेकिन अभी इसे टाल दिया गया है ।
दुनिया में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पर भारत दौरे को टालने का दबाव बढ़ रहा था । ब्रिटेन की विपक्षी लेबर पार्टी ने भी बोरिस जॉनसन से अपना दौरा रद्द करने की मांग की थी । लेबर पार्टी ने सवाल किया था कि जॉनसन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर ऑनलाइन चर्चा क्यों नहीं कर सकते हैं ।【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..