√• HC का बड़ा बयान- ऑक्‍सीजन की सप्‍लाई की कमी के कारण गई जान तो माना जाएगा अपराध / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• HC का बड़ा बयान- ऑक्‍सीजन की सप्‍लाई की कमी के कारण गई जान तो माना जाएगा अपराध / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】देश की राजधानी दिल्ली में ऑक्सीजन की सप्लाई को लेकर मचे घमासान के बीच 22 अप्रैल गुरुवार हाई कोर्ट ने कहा कि हम केंद्र सरकार को निर्देश देते हैं कि वह दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी और हमारे आदेशों का सख्ती से पालन करवाएं ।आदेशों पर अमल न होने का नतीजा यह होगा कि हम तमाम जिंदगियों को खो देंगे और आपराधिक अपराध होगा ।
दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को आदेश दिया कि वो सुनिश्चित करे कि आवंटन के हिसाब से दिल्ली को ऑक्सीजन मिले । कोर्ट ने केंद्र सरकार को ये भी कहा कि वो कड़ाई से गृह मंत्रालय द्वारा पारित आदेश को लागू करें जिसमें कहा गया है कि ऑक्सीजन ले जाने वाले वाहनों को फ्री मूवमेंट मिलेगा ।
दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार की उस सुझाव को ठुकरा दिया जिसमें सरकार ने कहा था कि निजी प्लेयर दिल्ली को ऑक्सीजन डोनेट कर सकते है । हाई कोर्ट ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता । ये सेंट्रलाइज्ड होना चाहिए । सब केंद्र को मिलना चाहिए उसके बाद केंद्र बंटवारा करेगी ।【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•Nees Channel•

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई