√•कोरोना के बढते मामलों को लेकर राजस्थान-सरकार सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय,सीकर की नई गाइडलाइन/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√•कोरोना के बढते मामलों को लेकर राजस्थान-सरकार सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय,सीकर की नई गाइडलाइन/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】कोरोना के बढते मामलों को लेकर राजस्थान-सरकार सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय,सीकर की नई गाइड लाइन जारी की गई हैं । जिसके तहत शादियों पर रहेगी सख्त नजर, कार्मिक शादी का वीडियो बनाकर भेजेंगे अधिकारियों को 50 से अधिक लोग होने पर लगाया जाएगा 25 हजार रूपए का जुर्माना ।
जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी व अन्य अधिकारियों ने वीडियो कांफ्रेंस में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को द निर्देश दिए थे । कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण को लेकर प्रशासन की ओर से खासा सख्ती बरती जाएगी। प्रशासन की आगामी सप्ताह में होने वाली शादियों पर पैनी नजर रहेगी। इसके लिए सरकारी कार्मिक की ड्यूटी लगाई जाएगी, जो गांवों, कस्बों व शहरों में होने वाली शादियों में जाएंगे और वीडियो बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजेंगे। किसी भी शादी में 50 से अधिक लोग पाए जाने पर मैरिज गार्डन संचालक, शादी परिवार पर 25 हजार रूपए का जुर्माना लगाया जाएगा। शादी के लिए मात्र 3 घण्टे का समय दिया जाएगा।
जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी और जिला पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप व अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने 24 अप्रैल शनिवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को राज्य सरकार की ओर से जारी की गई थी । नई गाइड लाइन की जानकारी देते हुए उक्त निर्देश दिए थे । उन्होंने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली शादियों पर विशेष नजर रखने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे ।
समझाईश नहीं अब कार्रवाई करें :
जिला कलेक्टर ने कहा कि शादी समारोह को लेकर अब किसी भी स्तर पर समझोता नहीं होगा, सीधे कार्रवाई की जानी है। इसलिए आज ही ब्लॉक स्तर पर टीमों का गठन करें और शादियों की सूची बनाकर उनमें भेजने वाले कार्मिक के नाम व मोबाइल की सूची जिला मुख्यालय पर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी एक सप्ताह तक हर स्तर पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे । जिला पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने कहा था कि बीट कांस्टेबल व अन्य पुलिस अधिकारी शादियों में सख्ताई के साथ कार्रवाई करें। लोग घरों से बिना वजह नहीं निकले और निकालने वालों का चालान काटे, ताकि लोग कानून का पालन करें और बिना कारण घर से बाहर नहीं निकले । साथ ही अन्य पड़ौसी जिलों से लगने वाली सीमाओं पर चैक पोस्ट बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
वीकेण्ड कर्फ्यू रविवार से शुरू होगा:
जिला कलेक्टर ने बताया कि राज्य सरकार की नई गाइड लाइन के तहत वीकेण्ड कर्फ्यू रविवार से शुरू होगा। इसके तहत मिठाई की दुकानें, रेस्टोरेंट की दुकानें निर्धारित समय तक खुली रहेंगी, लेकिन ये दुकानदार केवल होम डिलीवरी ही करेंगे। दुकानों पर अनावश्यक भीड़ नहीं होनी चाहिए। वहीं हार्डवेयर, निर्माण सामग्री के दुकानदार भी आर्डर लेकर सामान की होम डिलीवरी कर सकेंगे। सार्वजनिक परिवहन सेवा को अनुमति रहेगी, लेकिन इन बसों में क्षमता से केवल 50 प्रतिशत यात्री ही यात्रा करेंगे। निजी वाहन केवल अत्यावश्यक सेवा के लिए सड़क पर चलेंगे।
सांवली कोविड अस्पताल को किया जा रहा सुदृढ़
जिला कलेक्टर ने कहा कि कोरोना वायरस के गंभीर रोगियों के उपचार के लिए सांवली के डेडीकेटेड कोविड अस्पताल को सुदृढ़ किया जा रहा है। सांवली अस्पताल में रोगी भार भी ज्यादा है। इसको देखते हुए ऑक्सीजन व अन्य व्यवस्थाओं को ओर बढाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की समीक्षा :
जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की समीक्षा करते हुए कम प्रगति वाले एसडीएम व अन्य अधिकारियों को स्थिति में सुधार करने के निर्देश दिए थे। साथ ही जनप्रतिनिधियों व आमजन को योजना की जानकारी देने के साथ ई मित्र के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया था । उन्होंने कहा कि ई मित्र सुबह दस से शाम पांच बजे तक खुले रहेंगे और उन पर केवल इस योजना के पंजीयन का कार्य ही होगा। अन्य कार्य नहीं होगा और भीड़ भी एकत्रित होने दी जाएगी।
टीकाकरण रहेगा जारी, 15 हजार वैक्सीन जिले को और मिली :
जिला कलेक्टर ने कहा कि इस दौरान जिले में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के दौरान टीकाकरण का कार्य जारी रहेगा। जिले में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है। जिले को 15 हजार वैक्सीन ओर उपलब्ध हो गई है। वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने द्वितीय डोज पर ध्यान देकर यह शत प्रतिशत टीकाकरण करने पर जोर दिया।
निगरानी समितियों को सक्रिय करें । जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार ने पंचायती राज के अधिकारियों को गांवों में बनाई गई निगरानी समिति को फिर से सक्रिय करने के निर्देश देते हुए शादी समारोह की सख्त मॉनिटरिंग करने में एसडीएम के निर्देशानुसार कार्य करने के निर्देश दिए थे,साथ ही कोविड मैनेजमेंट के कार्य प्राथमिकता के साथ करने पर जोर दिया। साथ ही कार्यालयों में आवागमन कम हो इसकी पालना करने के निर्देश दिए थे ।
गंभीर संक्रमितों को सांवली भेंजे:
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय चौधरी ने सभी बीसीएमओ कोरोना वायरस से गंभीर संक्रमित रोगियों को सांवली के डेडिकेटेड कोविड अस्पताल में भिजवाने के निर्देश दिए थे। साथ ही अन्य संक्रमित रोगियों को दवाइयां का कीट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए थे। साथ ही संक्रमितों के क्लॉज कान्टेक्ट लोगों के सैम्पल शीघ्र करवाने पर जोर दिया था ।
ये थे वीडियो कॉन्फ्रेंस में मौजूद :
वीडियो कॉन्फ्रेंस में अतिरिक्त जिला कलेक्टर धारा सिंह मीणा, एसडीएम गरीमा लाटा, नगर परिषद के आयुक्त श्रवण विश्नोई, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक सुमन पारीक, महिला अधिकारिता विभाग सहायक निदेशक डॉ अनुराधा सक्सेना सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी व अन्य कार्मिक मौजूद थे। 【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..