√•परेशान न हों, रेलवे ने इन स्टेशनों के लिए चला रही हैं स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें शेड्यूल/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√•परेशान न हों, रेलवे ने इन स्टेशनों के लिए चला रही हैं स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें शेड्यूल/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】परेशान न हों, रेलवे ने इन स्टेशनों के लिए चलारही हैं स्पेशल ट्रेनें, यहां पूरा शेड्यूल देखें । इन स्पेशल ट्रेनों के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे और इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा । रेलवे ने अब कमर कस ली है और लगातार ट्रेन सर्विस बढ़ाई जा रही है । देशभर में कोरोना की दूसरी लहर के बीच प्रवासी मजदूर और अन्य लोग अपने घर-गांव लौटना चाह रहे हैं । वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में लोग एक शहर से दूसरे शहरों में जाना चाह रहे हैं । ऐसे में एक बड़ी परेशानी आ रही है, टिकट मिलने में, कारण कि रेलवे की ओर से चलाई जा रही अधिकतर ट्रेनें आरक्षित श्रेणी की हैं और कोरोना को देखते हुए इनमें बिना कंफर्म टिकट के यात्रा नहीं की जा सकती । ऐसे में यात्रियों की मांग पर रेलवे की ओर से अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं ।
पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के सीपीरओ राजेश कुमार ने इस संदर्भ में बताया कि यात्रियों की सुविधा हेतु पुणे से दानापुर और भागलपुर के मध्य अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा । इसके अलावा बेगूसराय, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर के रास्ते कटिहार और अमृतसर के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी । इन स्पेशल ट्रेनों के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे और इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा ।
01471-72 पुणे-दानापुर-पुणे स्पेशल ट्रेन :
यह स्पेशल ट्रेन 27 अप्रैल को पुणे से 17.40 बजे चलेगी और 28 अप्रैल को 21.25 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और फिर उसी रात 00.40 बजे दानापुर पहुंचेगी । यहां से वापसी में गाड़ी संख्या 01472 दानापुर-पुणे स्पेशल 29 अप्रैल को सुबह 05.00 बजे दानापुर से खुलकर 08.30 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी । यहां से यह गाड़ी विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 30 अप्रैल को 11.35 बजे पुणे पहुंचेगी । अप और डाउन दिशा में यह ट्रेन अहमदनगर, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, मानिकपुर आदि स्टेशनों पर रुकते हुए चलेगी । इस विशेष ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 03, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 01, शयनयान श्रेणी के 03 और साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 कोच लगे होंगे ।
01469-70 पुणे-भागलपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन :
28 अप्रैल को यह स्पेशल ट्रेन पुणे से 16.10 बजे प्रस्थान कर 29 अप्रैल को सुबह 08.25 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, 09.25 बजे सासाराम, 11.30 बजे गया, 15.50 बजे किऊल रुकते हुए शाम 18.40 बजे भागलपुर पहुंचेगी । यहां से वापसी में गाड़ी संख्या 01470 भागलपुर-पुणे स्पेशल 29 अप्रैल को 22.00 बजे भागलपुर से खुलकर 23.05 बजे जमालपुर और फिर 30 अप्रैल को 00.20 बजे किऊल, 04.15 बजे गया, 06.10 बजे सासाराम, 7.40 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी । यहां से ट्रेन विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 01 मई को 11.35 बजे पुणे पहुंचेगी । यह ट्रेन अहमदनगर, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, मनिकपुर आदि स्टेशनों पर भी रुकेगी ।
01241-42 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-भागलपुर समर स्पेशल ट्रेन :
29 अप्रैल को यह स्पेशल ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 14.30 बजे चलेगी । 30 अप्रैल को 15.50 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, 16.55 बजे सासाराम, 19.00 बजे गया, 23.20 बजे किऊल रुकते हुए 01 मर्इ को 02.10 बजे भागलपुर पहुंचेगी । यहां से वापसी में गाड़ी संख्या 01242 भागलपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस समर स्पेशल 01 मई को 05.45 बजे भागलपुर से खुलकर 06.50 बजे जमालपुर, 08.00 बजे किऊल, 11.55 बजे गया, 13.50 बजे सासाराम, 15.20 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी और यहां से यह गाड़ी विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 02 मई को 17.00 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी । रास्ते में यह ट्रेन कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल खंडवा, इटारसी, जबलपुर, सतना, मनिकपुर आदि स्टेशनों पर भी रुकेगी । 【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..