√• यूपीः काशी के मंदिरों में आना है तो RT-PCR की निगेटिव रिपोर्ट साथ लेकर आना जरूरी कर दिया गया/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• यूपीः काशी के मंदिरों में आना है तो RT-PCR की निगेटिव रिपोर्ट साथ लेकर आना जरूरी कर दिया गया/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी आने वाले या फिर काशी के प्रमुख मंदिरों में दर्शन पूजा की लालसा रखने वालों के लिए ये खबर काफी अहम है । वो इसलिए क्योंकि जिला प्रशासन की ओर से काशी विश्वनाथ मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर और संकटमोचन मंदिर में प्रवेश के पहले RT-PCR टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट होनी जरूरी कर दी गई है । इसके साथ ही एक एडवाइजरी भी जारी की गई है, जिसमें वाराणसी आने से बचने की भी अपील की गई है ।

वाराणसी के कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब हमें कुछ कदम उठाने पड़ेंगे और इसी दिशा में हमने काशी विश्वनाथ मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों पर भी जहां भीड़भाड़ ज्यादा हो रही थी, उन सभी जगहों पर एंट्री से पहले RT-PCR की निगेटिव रिपोर्ट साथ लाना जरूरी कर दिया है । ये रिपोर्ट तीन दिन से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए । उन्होंने बताया कि वाराणसी आने में कोई मनाही नहीं है । सिर्फ एडवाइजरी जारी हुई है और सभी से अपील की जा रही है कि जरूरी हो तो ही वाराणसी आएं । क्योंकि हो सकता है कि वो खुद संक्रमण लेकर आ रहे हों या फिर यहां से संक्रमण लेकर जाएंगे ।

कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने कहा कि "स्थानीय लोगों से भी निवेदन करूंगा कि अगर बहुत जरूरी हो, तो ही घर से बाहर निकलें । अगर निकलते भी हैं तो मास्क जरूर लगाएं, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और हर 15-20 मिनट पर खुद को सैनेटाइज भी करें और वापस घर लौटने पर फिर से सैनिटाइज करें । जिससे खुद और दूसरों को भी सुरक्षित रख सकें और किसी की जान जोखिम में ना डालें । अभी वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है और हम लोग कोशिश करेंगे कि संख्या में और बढ़ोतरी ना हो इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है ।

उन्होंने बताया कि मामले बढ़ते देख कोविड बेड भी बढ़ाए गए हैं । आने वाले दो दिन के अंदर बेड की संख्या और भी बढ़ेगी । इसके साथ ही अलग से कंट्रोल रूम का नंबर 1077 जारी कर दिया गया है । जिसमें टेस्ट, बेड, वैक्सीन और जरूरत पड़ने पर टेलीमेडिसिन की भी आवश्यकता को पूरा किया जाएगा । उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जरूरी हो तो ही अस्पताल जाएं । नहीं तो घर पर ही आइसोलेट रहें । इसके अलावा स्टीम लेना, काढ़ा पीना सहित घरेलू उपचार भी करते रहें ।

 दौरान उत्तर प्रदेश में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं टाल दी गई हैं। यह दूसरा मौका है जब कोरोना के चलते परीक्षाएं स्थगित हुई हैं। इससे पहले 24 अप्रैल, फिर 8 मई से बोर्ड परीक्षाएं प्रस्तावित थीं। परीक्षा स्थगित होने से करीब 56 लाख स्टूडेंट प्रभावित हुए हैं। अब 20 मई के बाद परीक्षा कराए जाने की संभावना है। वहीं, प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं और कक्षाएं 15 तक के लिए टाल दी गई है। कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल-कॉलेज भी अब 15 मई तक बंद रहेंगे।
यह निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कोविड-19 की टीम इलेवन के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक के दौरान दिया। बता दें कि संक्रमित होने के बाद CM की पहली बैठक थी। बीते बुधवार को उनकी कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई थी। जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारैंटाइन कर लिया था।

प्रवासी कामगारों के लिए सरकार की गाइडलाइन:

कोरोनावायरस संक्रमण के खतरे के बीच उत्तर प्रदेश लौट रहे प्रवासी कामगारों के लिए योगी सरकार ने प्रोटोकॉल जारी किया है। इसके तहत सभी जिलों में क्वारैंटाइन सेंटर बनेंगे। महाराष्ट्र, दिल्ली समेत दूसरे राज्यों से पलायन कर यूपी आ रहे प्रवासियों का जिले में स्क्रीनिंग कराना जरूरी होगा। सात दिन का क्वारैंटाइन जरूरी कर दिया गया है। यानी कोई लक्षण नहीं होने के बावजूद भी सात दिन खुद को आइसोलेशन में रहना होगा। अगर लक्षण हैं तो 14 दिन क्वारैंटाइन रहना होगा।

क्या है टीम इलेवन?

योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के चुनिंदा 11 अधिकारियों की एक टीम बनाई है। जिसे टीम इलेवन नाम दिया गया है। टीम-11 ने भी मुख्यमंत्री की रणनीति पर अमल करते हुए अपने स्तर पर टीम-11 तैयार किया है। यानी सीएम की टीम-11 के हर सदस्य की अपनी टीम-11 बनी है। इसमें मुख्य सचिव, तीन प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य, अपर मुख्य सचिव, डीजीपी समेत अन्य अधिकारी शामिल हैं। इनके जरिए लोगों तक इलाज, सरकारी लाभ दिया जाता है।

बिते 24 घंटे में 20,510 केस मिले :

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 20,510 केस मिले हैं। प्रदेश में ठीक होने वालों की संख्या 4,517 लोग की हैं। मौजूदा समय मे सक्रिय मामलों की संख्या 1,11,835 है। अब तक 9,376 लोगों की मृत्यु हुई है। बीते 24 घंटे में 2,10,121 सैम्पलों की जांच की गई इनमें से 90 हज़ार RT-PCR जांच की गई।
【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई