√• अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी को किया गया गिरफ्तार/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी को किया गया गिरफ्तार/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस जान से मारने की धमकी मिलने पर धमकी देने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली हुई जानकारी के मुताबिक धमकी देने वाली महिला फ्लोरिडा की रहने वाली है और पेशे से नर्स है। सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी खुफिया सेवा की जांच के बाद निवियाने पेटिट फिलीप्स को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। दर्ज मामले के अनुसार निवियाने फिलीप्स ने 13 फरवरी से 18 फरवरी के बीच जानबूझकर उपराष्ट्रपति को जान से मारने और शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी। वह जैक्सन हेल्थ सिस्टम से जुड़ी है। आरोपों के अनुसार उसने जेल में बंद अपने पति को वीडियो भेजा था । जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के खिलाफ नफरत भरे शब्दों का इस्तेमाल किया था।

उसके खिलाफ दर्ज शिकायत में कहा गया कि निवियाने फिलीप्स ने कमला हैरिस को मारने जैसी बातें भी वीडियो में कही हैं। आरोपी ने एक वीडियो में कहागया था कि, ‘कमला हैरिस, तुम मरने जा रही हो। तुम्हारे दिन अब गिनती के बचे हैं। इस आधार पर वहां की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था । 【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई