√• रमजान शुरू होते ही पाकिस्‍तान को मिली ईदी, रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन ने भेजा ब्‍लैंक चेक / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• रमजान शुरू होते ही पाकिस्‍तान को मिली ईदी, रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन ने भेजा ब्‍लैंक चेक / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】रूस के विदेश मंत्री ने 9 साल बाद पाकिस्‍तान का दौरा किया है । रूस के विदेश मंत्री सरगेई लैवरोव ने पिछले हफ्ते इस्‍लामाबाद पहुंचकर पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को एक महत्‍वपूर्ण संदेश दिया । यह संदेश रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन द्वारा भेजा गया है । एक वरिष्‍ठ पाकिस्‍तानी अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि लैवरोव ने कहा कि मैं यहां मेरे राष्‍ट्रपति का एक संदेश लेकर आया हूं, जिसमें कहा गया है हम किसी भी सहायता के लिए तैयार हैं, पाकिस्‍तान को जिस चीज की भी जरूरत है रूस उसे उपलब्‍ध कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है ।

पाकिस्‍तान सरकार और रूसी प्रतिनिधिमंडल के बीच बंद दरवाजे के पीछे हुई बैठक में मौजूद इस अधिकारी ने कहा कि दूसरे शब्‍दों में कहा जाए तो रूसी राष्‍ट्रपति ने हमें ब्‍लैंक चेक की पेशकश की है । अधिकारी ने बताया कि पुतिन ने पाकिस्‍तान को अपने टॉप डिप्‍लोमेट के जरिये यह संदेश भिजवाया है कि मॉस्‍को हर प्रकार से इस्‍लामाबाद की मदद करने को तैयार है । 【Photo Courtesy  Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई