√• रूसी कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक V को भारत में आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मिली मंजूरी/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• रूसी कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक V को भारत में आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मिली मंजूरी/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】रूस की कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक V को एक्सपर्ट कमिटी ने आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है । इसके साथ ही कोरोना से निपटने के लिए देश को तीसरी वैक्सीन मिल गई है । बता दें कि देश में कोविशील्ड और कोवैक्सीन का इस्तेमाल पहले से ही हो रहा है । अब स्पुतनिक V को मंजूरी मिलने के बाद इस महामारी से निपटने के लिए डॉक्टरों के पास एक और हथियार आ गया है । गौरतलब है कि सबसे पहले रूस ने ही कोरोना वैक्सीन बनाने का दावा किया था ।

बता दें इससे पहले एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई थी कि भारत में अक्टूबर तक पांच वैक्सीन को मंजूरी मिल सकती है । रिपोर्ट के मुताबिक यह वैक्सीन डॉ रेड्डीज़ के सहयोग से तैयार हो रही स्पुतनिक V, बायोलॉजिकल ई के सहयोग से बन रही जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन, सीरम इंडिया के सहयोग से तैयार की जा रही नोवावैक्स वैक्सीन, जायडस कैडिला वैक्सीन और भारत बायोटेक की इंट्रानसल वैक्सीन हैं । ऐसे में अब स्पुतनिक V को एक्सपर्ट्स की मंजूरी मिल जाने के बाद भारत का टीकाकरण अभियान तेजी से आगे बढ़ सकेगा ।【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई