√• यूज के बाद फेंके गए मास्क से बनेगी सड़क, 30 लाख मास्क से बनेगी एक किमी लंबी सडक/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• यूज के बाद फेंके गए मास्क से बनेगी सड़क, 30 लाख मास्क से बनेगी एक किमी लंबी सडक/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】2020 की शुरुआत से ही दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है । इस महामारी की रोकथाम के लिए कई तरह के वैक्सीन बनाए जा चुके हैं लेकिन इससे बचाव के लिए मास्क लगाने और बार-बार हाथ धोने को सबसे ज्यादा प्रभावी बताया जाता है । कोरोना के दौरान दुनिया में फेसमास्क का कचरा सबसे ज्यादा इक्कठा किया गया है । इस कचरे से निपटने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने नई तकनीक निकाली है । इसमें मास्क से सड़क निर्माण का तरीका निकाला गया है । कूड़े में डाले गए मास्क का यूज अब रोड बनाने में किया जाएगा । इससे कचरे का भी निपटारा होगा और मजबूत सड़क भी बनाई जाएगी ।

मास्क से निर्मित की जाएगी मजबूत सड़क :
मास्क से सड़क निर्माण की ये तकनीक निकाली है ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के RMIT यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने । उन्होंने फेस मास्क से सड़क निर्माण का तरीका निकाला है । इसमें मास्क को कच्चे माल के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा । दो लेन की 1 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने में 30 लाख मास्क लगेंगे। इससे करीब 93 टन कचरे का यूज हो जाएगा । ये सड़क काफी मजबूत होगी और इसमें फेस मास्क के साथ भवन निर्माण का मलबा भी यूज होगा ।
हर दिन निकलता है 680 करोड़ मास्क
कोरोना महामारी के दौरान अभी दुनिया में हर दिन 680 करोड़ टन कचरा निकल रहा है । दुनिया में वैसे ही कचरे की वजह से ग्लोबल वार्मिंग की समस्या थी । लेकिन कोरोना के कारण कचरे का प्रोडक्शन बढ़ गया है । ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के एक्सपर्ट्स ने फेस मास्क से सड़क निर्माण का सॉल्यूशन निकाला है । अब एक्सपर्ट्स इस कोशिश में लगे हैं कि पीपीई किट से भी सड़क बनाई जा सकती है या नहीं?
इस्तेमाल से पहले  उसका होगा प्रॉसेस :.कोरोना से बचाव के लिए लोग फेस मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं । इनसे सड़क बनाने से पहले इन्हें अच्छी तरह सैनेटाइज किया जाएगा । इसके लिए स्टरलाइज का यूज कर इसे कीटाणुरहित बनाया जाएगा ताकि इस्तेमाल के दौरान मजदूर कोरोना की चपेट में आ आए । 【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई