√•राजस्थान के भीलवाड़ा पुलिस के जवानों को मौत के घाट उतारने वाला शातिर बदमाश सुनील डूडी हुआ गिरफ्तार / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√•राजस्थान के भीलवाड़ा पुलिस के जवानों को मौत के घाट उतारने वाला शातिर बदमाश सुनील डूडी हुआ गिरफ्तार / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】राजस्थान के पाली जिले के बाली थाना पुलिस सहित प्रदेश के 5 थानो की संयुक्त पुलिस ने एटीएस की मदद से नाकेबंदी के दौरान भीलवाडा पुलिस पर 4 जगह फायरिंग कर दो जवानो की हत्या कर फरार होने वाले तस्कर व हत्यारों में से दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में कामियाबी हासिल की हैं । दोनों आरोपियों को भीलवाडा लाया जा गया था। भीलवाड़ा में 10 अप्रैल को तस्करों की फायरिंग से पुलिस के दो जवानों की मौत के मामले में आरोपी लोग फरार चल रहे थे। 17 अप्रैल शनिवार को इन संदिग्धों के एक रोडवेज बस में सवार होने की सूचना पर एटीएस ने बाली थाने के सामने पांच थानों की पुलिस के साथ हथियारबंद नाकाबंदी कर दी थी। दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर दो युवकों को पकड़ा था। इनके पास जो डोंगल मिला था, उसमें फायरिंग संदिग्धों के मोबाइल नम्बर थे। पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत ने बताया कि भीलवाड़ा में 10 अप्रैल की रात पुलिस पर फायरिंग के संदिग्धों के मोबाइल नम्बर की लोकेशन एक रोडवेज बस से आ रही थी। इस पर पाली जिले के बाली, फालना, सांडेराव, सुमेरपुर व पाली पुलिस की स्पेशल टीम ने बाली थाने के सामने हथियारबंद नाकाबंदी करवाई गई थी। पुलिस ने एक रोडवेज बस से दो युवकों को पकड़ा था। उनके पास से एक डोंगल व मोबाइल जब्त किए गए थे । दोनों युवकों ने उदयपुर परीक्षा देने जाने की बात कही थी । पकडे गए यूवको मे एक सुनील डूडी व दूसरा उसका साथी है । पुलिस का कहना है कि युवकों को सडक़ पर एक संदिग्ध डोंगल मिला था,उसे वे उठा लाए थे। यह डोंगल फायरिंग संदिग्धों के नम्बरों का बताया जा रहा है, जो पुलिस के राडार पर था । नाकाबंदी में बाली पुलिस उपाधीक्षक हिमांशु जांगिड़, बाली थानाधिकारी बलभद्रसिंह, सुमेरपुर थानाधिकारी रविंद्रसिंह ख्ंची सहित पुलिस अधिकारी तैनात थे। इधर प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि नाकाबंदी में भीलवाड़ा पुलिस भी शामिल थी । जो युवकों को लेकर भीलवाड़ा रवाना हो गई थी ।【Photo by MCP】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई]√•Metro City Post•News Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..