√• क्या आप जानते हैं ? दुनिया की सबसे पुरानी शराब के बारे में, जून में लगेगी बोली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• क्या आप जानते हैं ? दुनिया की सबसे पुरानी शराब के बारे में, जून में लगेगी बोली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】 एक बोतल व्हिस्की की कीमत में आप एक फ्लैट खरीद सकते हैं । आपको सुनने में भले ही मजाक लग रहा हो, लेकिन है यह सच है । कहते हैं शराब जितनी पुरानी होती है, उतनी ही बढ़िया होती है और ऐसे में इसकी कीमत भी ज्यादा हो जाती है । अगर आप भी दुनिया की सबसे पुरानी व्हिस्की (World’s Oldest Whisky on Sale) की बोतल को खरीदना चाहते हैं तो जल्द ही इसकी बोली लगने वाली है लेकिन हां इसके लिए आपको अच्छी खासी कीमत चुकानी होगी तो चलिए जानते हैं, इसकी कीमत से लेकर नीलामी तक के बारे में सबकुछ...। अमेरिकी के मैसाचुसेट्स प्रांत के बोस्टन में दुनिया की सबसे पुरानी व्हिस्की बोतल की नीलामी होने वाली है । 22 से 30 जून के बीच इस पुरानी शराब के लिए ऑनलाइन नीलामी होने वाली है । रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 40,000 डॉलर तक की बोली लग सकती है । 220 से 250 साल है पुरानी: इस व्हिस्की का उत्पादन अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत के लाग्रांज शहर में सन 1762 से 1802 के बीच मे किया गया था । यूनिवर्सिट...