√• कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान से ऑक्सीजन के आयात की मांगी अनुमति, केंद्र ने किया साफ इंकार / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान से ऑक्सीजन के आयात की मांगी अनुमति, केंद्र ने किया साफ इंकार / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि पानीपत और बरोटीवाला से ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होने की संभावना है । उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब के स्थानीय उद्योग को वाघा-अटारी सीमा के माध्यम से पाकिस्तान से ऑक्सीजन के वाणिज्यिक आयात की अनुमति देने में असमर्थता व्यक्त की है । उन्होंने कहा कि इससे पंजाब की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर बहुत असर पड़ेगा । मुख्यमंत्री सिंह ने कहा कि राज्य में लगभग 10,000 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं ।

CM अमरिंदर सिंह ने कहा कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उन्होंने केंद्र सरकार से मदद मांगी है । उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से इस समस्या के हल के लिए तत्काल 50 मीट्रिक टन अतिरिक्त ऑक्सीजन और 20 टैंकरों की मांग की है ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आश्वासन के बावजूद कि वैकल्पिक स्रोतों से पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, उन्हें खेद है कि ऐसा नहीं हुआ है । ऑक्सीजन की उपलब्धता न होने की वजह से पंजाब के अस्पताल बेडों की संख्या बढ़ाने में असमर्थ हैं ।
【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•
# पंजाब#अमरेंद्र सिंह# आक्सीजन

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई