√• महाराष्ट्र ATS ने ₹ 21 करोड़ के यूरेनियम सहित 2 को किया गिरफ्तार / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• महाराष्ट्र ATS ने ₹ 21 करोड़ के यूरेनियम सहित 2 को किया गिरफ्तार / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】महाराष्ट्र ATS को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है । एक ऑपरेशन में महाराष्ट्र ATS ने 2 ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से उसे 7 किलोग्राम यूरेनियम मिला है जिसकी कीमत 1-2 करोड़ नहीं बल्कि 21 करोड़, 30 लाख रुपए बताई जा रही है । इस यूरेनियम को इन आरोपियों द्वारा एक प्राइवेट लैब में चेक भी किया गया था, ये प्राइवेट लैब अब पुलिस की निगरानी में आ गई है ।
यूरेनियम एक अत्यधिक विस्फोटक पदार्थ होता है जो अगर किसी गलत हाथ में चला जाए तो लाखों इंसानों की जान के लिए खतरा हो सकता है । भाभा एटोमिक रिसर्च के एक अधिकारी की FIR पर ATS द्वारा एक जांच चलाई गई थी । जिसमें 2 लोगों को अरेस्ट कर लिया गया है । ATS की नागपाड़ा यूनिट ने इस मामले में एटॉमिक एनर्जी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है ।【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•# यूरेनियम

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..