√• पुडुचेरी में एन रंगासामी ने चौथी बार ली CM पद की शपथ, बने मुख्यमंत्री / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• पुडुचेरी में एन रंगासामी ने चौथी बार ली CM पद की शपथ, बने मुख्यमंत्री / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】एआईएनआरसी नेता एन रंगासामी ने 7 मई पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। इस दौरान राजभवन में संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया था । उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने रंगासामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई थी । बता दें कि रंगासामी चौथी बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री बने हैं । उन्होंने तमिल भाषा में पद की शपथ ली थी । वह एनडीए सरकार की अगुवाई करेंगे,जिसमें एआईएनआरसी और भारतीय जनता पार्टी शामिल हैं । गौरतलब है कि एआईएनआरसी के संस्थापक 71 वर्षीय एन रंगासामी ने चौथी बार पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली लेकिन वह पहली बार गठबंधन की सरकार चलाएंगे । दरअसल सहयोगी भाजपा के प्रतिनिधियों के भी उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने की उम्मीद है । खबर के मुताबिक रंगासामी ने अकेले मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी लेकिन आने वाले कुछ दिनों में एआईएनआरसी और भाजपा के विधायकों को उनके मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा ।

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•#रंगास्वामी#पुडुचेरी

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई