√• मोदीजी के टीकाकरण अभियान में 32,000 करोड़ का घोटाला, सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• मोदीजी के टीकाकरण अभियान में 32,000 करोड़ का घोटाला, सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】देश में कोरोना संक्रमण की बढ़ती गति के बीच सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दायर की गई है। याचिका में कोरोना संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाया गया है। याचिका वकील दीपक आनंद मसीह ने दायर की है । जिन्होंने यह भी दावा किया है कि टीकाकरण अभियान में 32,000 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ हैं। विदेशी वैक्सीन की कीमत 150-200 ₹ मुलत: हैं । हमारे देश में यह एक सामान्य व्यक्ति को 600 रुपये में दिया जाता है। अब जब 18 साल से अधिक उम्र के युवाओं को टीका लगाने की बात करते हैं तब उसकी किमत बढाई गई हैं । एक अनुमान के मुताबिक 80 करोड़ लोगों को वैक्सीन के दो डोज देना हैं। उसके मुताबिक यह करीब 32,000 के घोटाले की पुष्टि करती है। याचिका में कहा गया था कि देश को पिछले साल अक्टूबर में जीनोम सीक्वेंसिंग प्रयोगशाला संस्थान शुरू करना था लेकिन इसे अभी तक शुरू क्यों नहीं किया गया है? याचिका में यह भी कहा गया हैं कि अमेरिका के राष्ट्रपति को भी लाकडाउन लगाने का अधिकार नहीं है तो देश में मनघडंत रुप से लाकडाउन कैसे लगाया गया ? मोदीजी ने नेशनल सायंटिक टास्क फोर्स बना लिया पर फरवरी मार्च में एक भी बैठक क्यों नहीं ली गई ?प्रधानमंत्री के द्रारा लगाया गया लॉकडाउन सटीक नीतियों को बनाने और उन नीतियों को ठोस रूप से लागू करने की आवश्यकता थी लेकिन समय बीत गया और कुछ भी नहीं हुआ। याचिका में कहा गया है कि समस्या संसाधनों से ज्यादा सरकारी नीतियों की है। उन्होंने मांग की कि अदालत तुरंत सरकार को सही नीतियां बनाने और युद्धस्तर पर लागू करने का आदेश दे।
【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•
Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..