√• राजस्थान में कल से 9 दिन संपूर्ण लॉकडाउन संभव / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• राजस्थान में कल से 9 दिन संपूर्ण लॉकडाउन संभव / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी मंत्रियों से कहा है कि अगर लॉकडाउन लगाने का निर्णय लेना पड़े तो मजदूर और निम्न वर्ग के जीवन यापन को लेकर भी तैयारी की जाए । प्रदेश में मजदूरों के पलायन जैसी स्थिति नहीं बननी चाहिए ।मंत्री समूह के सुझावों के बाद आज रात तक गृह विभाग नई गाइडलाइन जारी कर सकता है ।
शादी समारोह भी पूरी तरह रोक लगेगी । पूर्ण लॉकडाउन पर पांच मंत्रियों की कमेटी आज देगी रिपोर्ट । अब होगा प्रदेश में सख्ती का लॉकडाउन ।आज अपनी रिपोर्ट देगा मंत्री समूह,शांति धारीवाल, बीडी कल्ला, डॉ.रघु शर्मा, गोविंद डोटासरा और सुभाष गर्ग इस समूह में शामिल,मुख्यमंत्री ने इस मंत्री समूह का किया था कल गठन,रिपोर्ट के बाद गृह विभाग जारी करेगा आदेश, प्रदेश में अनावश्यक मूवमेंट बंद किया जाएगा, शादी समारोह के लिए भी लगेगी पाबंदी,संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए सख्त कदम जरूरी ।
राजस्थान में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने की तैयारी..? 5 मंत्री CM को आज देंगे रिपोर्ट । दिन भर समूह के मंत्री अपने विभाग के अधिकारियों और विशेषज्ञों से लेकर चर्चा करेंगे । वे लॉकडाउन या और अधिक पाबंदियों को लेकर होने वाले नुकसान और तैयारियों को लेकर रिपोर्ट बनाएंगे।
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए राजस्थान सरकार प्रदेश में सख्त कदम उठाने की तैयारी में है । इस बाबत पांच सदस्य मंत्रिमंडल समूह मुख्यमंत्री को अपनी रिपोर्ट शाम 6:00 बजे तक देगा।
दिन भर समूह के मंत्री अपने विभाग के अधिकारियों और विशेषज्ञों से लेकर चर्चा करेंगे । वे लॉकडाउन या और अधिक पाबंदियों को लेकर होने वाले नुकसान और तैयारियों को लेकर रिपोर्ट बनाएंगे । शाम 6:00 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को रिपोर्ट सौंपी जाएगी ।
पांच सदस्य मंत्रिमंडल समूह में दो मंत्री संपूर्ण लॉकडाउन के पक्ष में हैं लेकिन तीन मंत्रियों की मंशा है कि लॉकडाउन की बजाय जन अनुशासन पखवाड़े को ही और अधिक सख्त किया जाए । प्रदेश में विवाह समारोह जैसे आयोजनों पर पूरी तरह से रोक लगे. आवश्यक सेवाओं को छोड़कर आवागमन के सभी साधनों पर भी पाबंदी लगे । जन अनुशासन पखवाड़े के आगामी दिनों तक प्रदेश में पाबंदियां लॉकडाउन जैसी ही हों ।【Photo Courtesy Google]】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•
#राजस्थान#गहलोत#लाकडाउन

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..