√• अब यूपी में बिना रजिस्ट्रेशन किसी का नहीं होगा वैक्सीनेशन, 45 वर्ष से ऊपर वालों पर भी होगा लागू / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• अब यूपी में बिना रजिस्ट्रेशन किसी का नहीं होगा वैक्सीनेशन, 45 वर्ष से ऊपर वालों पर भी होगा लागू
/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】योगी सरकार ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में वैक्सीन की कमी को दूर करने के लिये बड़ा कदम उठाया है । प्रदेश के लोगों को लगातार कोरोना का टीका लगता रहे इसके लिये सरकार ने वैक्सीन निर्माताओं को एडवांस राशि जारी की है । इस बड़ी धनराशि से अगले हफ्ते तक प्रदेश में 1 करोड़ वैक्सीन आ जाएंगी ।

वैक्सीन की उपलब्धता बनाए रखने पर सरकार का पूरा जोर है । अभियान में किसी प्रकार की कमी न होने पाए इसके लिये सरकार ने पूरी ताकत लगा रखी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सभी आला अधिकारी टीकाकरण अभियान की मॉनीटरिंग करने में जुटे हैं ।

वैश्विक महामारी से जीत हासिल करने के लिये पूरी सक्रीयता के साथ जांच, इलाज और टीकाकरण को हथियार के रूप में प्रयोग कर रही योगी सरकार को अब सफलता मिलना शुरू हो गई है । जनमानस में भी सरकार की ओर से किये जा रहे लगातार प्रयासों पर विश्वास बढ़ा है । यही कारण भी है कि बड़ी संख्या में लोग जिलों में टीकाकरण केन्द्रों पर पहुंचकर कोरोना से बचाव के लिये वैक्सीन लगवा रहे हैं ।

बड़ी संख्या में कोरोना अस्पतालों में शुरू हो चुकी तत्काल इलाज की सुविधाओं ने लोगों में बीमारी से लड़ने की ताकत पैदा करने का काम किया है । यूपी में 1 मई से वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू हो चुका है । तीसरे चरण में 18 से 44 वर्ष के लोगों का वैक्सीनेशन कराया जा रहा है । इसके साथ ही सरकार वैक्सीन का दूसरा डोज़ देने का कार्य भी युद्धस्तर पर कर रही है । 

दौरान अब यूपी में बिना रजिस्ट्रेशन किसी का नहीं होगा वैक्सीनेशन, 45 वर्ष से ऊपर वालों पर भी होगा लागू । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कोरोना के टीकाकरण अभियान को लेकर बड़ा फैसला लिया है । सरकार ने 18 वर्ष से ऊपर वालों की तरह ही अब पहले से चल रहे 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के टीकाकरण अभियान में बड़ा बदलाव किया है । ताजा आदेश के अनुसार 10 मई से 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों का प्रथम डोज के टीकाकरण का कार्य ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही जाने के निर्देश जारी हो गए हैं । अभी तक इसमें वॉक इन ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन किया जाता था, जो अगले आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है ।

रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता सिर्फ पहली मई से शुरू हुए 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण अभियान में रखी गई थी लेकिन अब 10 मई से 45 वर्ष से ऊपर के नागरिकों को प्रथम डोज का टीकाकरण ऑनलाइन पंजीकरण कराने के पश्चात ही होगा । वाक इन के माध्यम से ऑन द स्पॉट पंजीकरण की व्यवस्था प्रथम डोज के लिए 10 मई से अग्रिम आदेश तक के लिए स्थगित कर दी गई है ।【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•
#योगी#वैक्सीन


Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई