√• भारतीय अर्थव्यवस्था को झटका, अप्रैल में घरेलू व्यापार को ₹6.25 लाख करोड़ का हुआ नुकसान / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• भारतीय अर्थव्यवस्था को झटका, अप्रैल में घरेलू व्यापार को ₹6.25 लाख करोड़ का हुआ नुकसान / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण दिल्‍ली समेत देशभर के कई राज्‍यों में बंद पड़े बाजारों से व्‍यापार जगत को बड़ा नुकसान हुआ है । व्‍यापारिक संगठन कंफेडरेशन ऑफ इंडिया ट्रेडर्स का दावा है कि अप्रैल महीने में कोरोना महामारी के कारण देश में घरेलू व्यापार को 6.25 लाख करोड़ का व्यापार न होने का नुकसान हुआ है । संस्‍था का यह भी दावा है कि केंद्र एवं राज्य सरकारों को भी कुल मिलाकर लगभग 75 हजार करोड़ के राजस्व के नुकसान का अनुमान है ।

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने दावा किया है कि अप्रैल महीने में देश के कुल घरेलू कारोबार को लगभग 6.25 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है, जिसमें खुदरा व्यापार को 4.25 लाख करोड़, जबकि थोक व्यापार को लगभग 2 लाख करोड़ रुपये का अनुमानित नुकसान हुआ है ।【 Photo Courtesy Google】

★रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

#कैट# रिटेल व्यापार

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई