√• गर्भवती महिला के पहले सुरक्षित ममी का हुआ खोज, पेट में बच्चा भी सुरक्षित / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• गर्भवती महिला के पहले सुरक्षित ममी का हुआ खोज, पेट में बच्चा भी सुरक्षित / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】दुनिया जिसे "पुरुष पुजारी" की ममी मान रही थी, वह एक गर्भवती महिला की ममी निकली । ये दुनिया का पहला ऐसा मामला होगा जिसमें गर्भवती महिला की प्राचीन ममी इतनी सुरक्षित हालत में रखी हुई है । अब साइंटिफिक जांच के बाद इस बात का खुलासा हुआ है कि ये पुरुष नहीं गर्भवती महिला की ममी है । पोलैंड के शोधकर्ता मारजेना ओजारेक जिल्के ने बताया ये दुनिया का पहला ऐसा केस है । जिसमें किसी गर्भवती महिला की ममी इतनी सुरक्षित हालत में है । ये ममी वॉरसॉ में सन 1826 में आई थी । इसकी ताबूत पर "पुरुष पुजारी" का नाम लिखा था ।
तब से लेकर अभी तक इसकी कोई जांच नहीं की गई थी, इसलिए ये माना जा रहा था कि इसके अंदर पुरुष पुजारी की ममी है । मारजेना ने बताया कि जब हमने एक्स-रे और कंप्यूटर टेस्ट करके पता किया तो हम हैरान रह गए । इस ममी के शरीर पर पुरुषों वाले जननांग नहीं थे । इस ममी के लंबे बाल थे और महिलाओं की छाती थी । इसके अलावा इसके पेट में बच्चा भी था । हमने भ्रूण के अंदर छोटे हाथ और पैर देखे । ये खोज हमारे लिए हैरानी और खुशी से भरा हुआ था । मारजेना ने बताया कि हमारा मानना है कि तब यह गर्भवती महिला 20 से 30 साल के बीच की रही होगी । पोलिस एकेडमी ऑफ साइंसेस के साइंटिस्ट वोजिसयेक एसमंड ने कहा कि ये हमारे लिए बेहद हैरानी वाली खोज थी,लेकिन बेहद खुशी वाली भी । इससे हम प्राचीन समय की गर्भवस्था, ट्रीटमेंट और महिलाओं की हालत समझ सकते हैं । ये खोज आर्कियोलॉजी और मेडिकल साइंस समेत कई विधाओं से संबंधित जानकारियां देगी । 【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई