√• राजस्थान में लगी धारा-144 एक महीने और बढ़ाई गई,कोरोना के चलते 21 अप्रैल तक रहेगी सख्ती,सभा,धरना प्रदर्शन और जुलूस पर भी रोक / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• राजस्थान में लगी धारा-144 एक महीने और बढ़ाई गई,कोरोना के चलते 21 अप्रैल तक रहेगी सख्ती,सभा,धरना प्रदर्शन और जुलूस पर भी रोक / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】राजस्थान में जहां धारा-144 खत्म हो रही थी, अब उसे गृह विभाग ने एक महीने के लिए और बढ़ा दिया हैं । राजस्थान में अब धारा-144 (निषेधाज्ञा) की अवधि को एक महीने के लिए बढ़ा दिया है। अब प्रदेश में 21 अप्रैल तक धारा-144 लागू रहेगी। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए गहलोत सरकार ने यह आदेश जारी किया है। शुक्रवार 10 मार्च को गृह विभाग ने इसके आदेश जारी किए। धारा-144 लागू होने के बाद अब 4 या इससे ज्यादा व्यक्तियों के एक साथ मौजूद होने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, किसी तरह की सभा, धरना, जुलूस नहीं हो सकेंगे। इसके लिए पहले प्रशासन की मंजूरी लेनी होगी। इससे पहले प्रदेश में सभी जिला मजिस्ट्रेट ने 21 मार्च 2021 तक धारा-144 लागू करने के आदेश जारी किए थे। अब बढ़ रहे कोरोना के कारण इसे 22 मार्च से बढ़ाकर 21 अप्रैल 2021 तक बढ़ाया जा रहा है। गृह विभाग के वरिष्ठ उप शासन सचिव भवानी शंकर ने बताया कि कोरोना को देखते हुए गृह विभाग ने 21 नवंबर 2020 को धारा-144 लागू करने का आदेश जारी किया था। इससे पहले पिछले साल भी 18 मार्च को कोरोना के बचाव के लिए प्रदेश में धारा-144 लगा दी गई थी। हालांकि अनकंट्रोल होता जा रहा कोरोना का कहर । राजस्थान में संक्रमितों का आंकड़ा 400 के पार, 9 जिलों में तेजी से फैल रहा यह संक्रमण । राजस्थान में आज 20 मार्च को 402 कोरोना के मामले सामने आए है । इसमें सबसे अधिक कोटा में 64 केस है। महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश की तरह अब राजस्थान में भी लापरवाही भारी पड़ती दिख रही है। इसी का परिणाम है कि राज्य में रोजाना कोरोना संक्रमितों का ग्राफ ऊंचा बढ़ता जा रहा है। दिनोंदिन बढ़ते कोरोना केसों के बीच आज फिर डराने वाले आंकड़े सामने आए है। पूरे राज्य में कोरोना के 402 मामले सामने आए है, जबकि 2 की मौत हो गई। राजस्थान में जिलेवार देखें तो 33 में से 9 ऐसे जिले हैं, जहां स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। इन जिलों में बीते 9 दिनों में 1790 केस मिले हैं, जो कुछ राज्य में मिले केसों का 79 फीसदी से भी ज्यादा है। सबसे ज्यादा मामले आज 20 मार्च को कोटा में 64 नए केस मिले हैं। इसके अलावा राजधानी जयपुर में 61, राजसमंद 38, उदयपुर 36, जोधपुर 34, डूंगरपुर 30, अजमेर 22, भीलवाड़ा 19, बीकानेर व झालावाड़ में 13-13, सिरोही 11 और बांसवाड़ा में 10 मरीज सामने आए हैं। केवल 4 जिले बारां, भरतपुर, चूरू और जालौर को छोड़कर शेष सभी जिलों में कोरोना के मरीज सामने आए हैं। कोरोना के इन बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन भी अब सख्ती की तैयारी कर रहा है। गृह विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को जो धारा 144 लगाने के अधिकार कोरोना काल में दिए हैं, उन अधिकारों की अवधि को 21 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। आज मुख्यमंत्री ने जो सभी राजनैतिक दलों, धर्म गुरूओं, सामाजिक संगठनों व अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की बैठक बुलाई है, उसे देखकर लगता है कि राज्य में सरकार चुनिंदा जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाकर सख्ती कर सकती है।
इन जिलों में डराने वाली स्थिति : 
राज्य में बीते 9 दिनों में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ी है। इसमें सबसे ज्यादा स्थिति जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर, भीलवाड़ा, डूंगरपुर, राजसमंद और बांसवाड़ा की है। यहां बीते 9 दिनों में जितने मामले पूरे राज्य में आए है, उसके 79 फीसदी से ज्यादा मामले इन राज्यों के है।
11 से 19 मार्च तक इन जिलों में मिले सबसे ज्यादा मरीज । निचे मुजब जिलों में मिले हैं मरीज :
जयपुर 445,उदयपुर 296, कोटा 262, राजसमंद 193,जोधपुर 172,डूंगरपुर 162,भीलवाड़ा 161,अजमेर 137 और बांसवाड़ा 99। 3 हजार से पार एक्टिव केस । राज्य में कोरोना केसों की संख्या बढ़ने के साथ ही एक्टिव केस भी तेजी से बढ़ रहे हैं। आज राज्य में कुल 3121 एक्टिव केस हैं। सबसे ज्यादा एक्टिव केस जयपुर में 627 है। इसके अलावा उदयपुर, जोधपुर, डूंगरपुर, कोटा, राजसमंद में भी एक्टिव केसों की संख्या 200 से 300 के बीच है। पूरे राज्य की बात करें तो अब तक राजस्थान में कोरोना के 3 लाख 24 हजार 503 मामले आ चुके हैं, जबकि 2796 लोगों की मौत हो चुकी है।
दौरान राजस्थान में बढ़ते कोरोना पर चिंता जताते सीएम बोले किफिलहाल लॉकडाउन नहीं लगा रहे, लापरवाह दिखे तो होगी सख्ती । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रोटोकॉल की पालना सख्ती से करने की हिदायत दी है। कोरोना को काबू पाने सीएम ने फिर बुलाई हैं धर्मगुरुओं, संगठनों और दलों की बैठक ।
कोरोना संक्रमण की की रफ्तार को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रोटोकॉल की पालना शक्ति से करने की हिदायत दी है। हालांकि फिलहाल प्रदेश में लॉकडाउन लगाने की सरकार की मंशा नहीं है। गहलोत ने कहा कि आजीविका सुचारू रूप से चलती रहे, इसके लिए जरूरी है कि हम सोशल डिस्टेसिंग, मास्क पहनने, हाथ धोने जैसे कोविड अनुशासन की आवश्यक रूप से पालना की जाए। अगर लोग लापरवाही करेंगे तो सरकार और भी सख्त कदम उठाएगी। गहलोत शुक्रवार 19 मार्च 
 को मुख्यमंत्री निवास पर वीसी से धर्मगुरूओं, जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष जब कोरोना संक्रमण आया तो सभी वर्गों ने आगे बढ़कर इस चुनौती से सामना करने में सहयोग किया। विभाग सचिव सिद्धार्थ महाजन ने कहा कि एक्टिव केसेज की संख्या बढ़कर करीब 3 हजार हो गई है। कुछ दिनों से प्रतिदिन पाॅजिटिव केसज लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को 402 नए पाॅजिटिव मामले सामने आए हैं। हम अभी सेफ : दूसरे कई शहरों में दोबारा लगाना पड़ रहा है लॉकडाउन । मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते कुछ दिनों में देश के कई राज्यों में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ा है। राजस्थान में भी पाॅजिटिव केस बढे़ हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के कारण दुनिया के कई देशों और भारत के कई शहरों में तो फिर से लाॅकडाउन लगाना पड़ा है। प्रदेश में ऐसी स्थिति नहीं बने। हमारी आजीविका सुचारू रूप से चलती रहे, इसके लिए जरूरी है कि हम सोशल डिस्टेसिंग, मास्क पहनने आदि नियमों की पालना करें।

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई