√• तेलंगाना में भीषण हादसा, गैलरी टूटने से गिरे करीब 1500 लोग / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• तेलंगाना में भीषण हादसा, गैलरी टूटने से गिरे करीब 1500 लोग / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
तेलंगाना के सूर्यापेट में भीषण हादसा हुआ है । यहां 47वां राष्ट्रीय जूनियर कब्बड्डी टूर्नामेंट के प्रारंभ होने के उत्सव के दौरान भारी संख्या में भीड़ इकट्ठी हुई थी । अचानक एक गैलरी टूटकर गिर गई । बताया जा रहा है कि गैलरी करीब 1500 लोग के ऊपर आकर गिरी है । इस हादसे में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.
घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें 2 लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है । उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए हैदाराबाद भेजा गया है । सूर्यापेट के इस मैदान में 3 गैलरियां बनाई गई थी । एक एक गैलरी में करीब 5000 लोगों की बैठने की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी ।
वहीं मैदान में करीब 15000 दर्शकों को बैठने की व्यवस्था है । बता दें कि, देश के 29 राज्यों से कब्बड्डी के खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेने के लिए आए हुए हैं । घटना के वक्त का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें गैलरी अचानक से टूटती हुई दिखाई दे रही है । इसके बाद दर्शक अचानक से नीचे गिर जाते हैं । इसके बाद वहां भगदड़ की स्थिति बन जाती है ।
【Photos Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..