√•टॉप-100 सबसे अमीर रीयल एस्टेट डेवलपर्स की लिस्ट जारी, कोरोना के बावजूद बढ़ी संपत्ति, BJP नेता मंगल प्रभात लोढ़ा शीर्ष पर/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√•टॉप-100 सबसे अमीर रीयल एस्टेट डेवलपर्स की लिस्ट जारी, कोरोना के बावजूद बढ़ी संपत्ति, BJP नेता मंगल प्रभात लोढ़ा शीर्ष पर/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】कोरोना महामारी के बावजूद रीयल एस्टेट की दुनिया में डेवलपर्स की संपत्ति में इजाफा हुआ है और हुरुन इंडिया टॉप-100 रिचेस्ट रीयल्टी डेवलपर्स की लिस्ट में 8 नए शामिल हुए हैं । इस लिस्ट में लगातार चौथे साल शीर्ष स्थान पर वरिष्ठ भाजपा नेता मंगल प्रभात लोढा ने अपना कब्जा कायम रखा है ।
हुरुन इंडिया रीयल एस्टेट रिच लिस्ट के मुताबिक इन 100 अमीर बिल्डर्स की कुल संपत्ति वर्ष 2020 के दौरान 26 प्रतिशत बढ़कर 3,48,660 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है । औसत प्रति व्यक्ति यह फायदा 27 प्रतिशत यानी 3,487 करोड़ रुपये है । हुरुन रिसर्च ने कहा कि महामारी से ग्रसित वर्ष के दौरान, जब घरों और कमर्शियल प्रॉपर्टी की बिक्री बंद पड़ी थी, जब आठ नए अरबपति बिल्डर सामने आए और टॉप-100 रिचेस्ट डेवलपर्स की लिस्ट में 27 नए नामों की एंट्री हुई हैं ।
हुरुन इंडिया के प्रमुख अनास रहमान जुनैद ने कहा कि रीयल एस्टेट रिच लिस्ट के इस चौथे संस्करण में लगभग 6,000 कंपनियों का सर्वे किया गया, जिसमें से राजस्व और नेटवर्थ के हिसाब से टॉप-100 की लिस्ट तैयार की गई । उन्होंने बताया कि टॉप-100 में 71 कंपनियां 15 शहरों से हैं । 65 वर्षीय लोढा और उनके परिवार की संपत्ति साल 2020 में 39 प्रतिशत बढ़कर 44,270 करोड़ रुपये हो गई थी । मुंबई में साल 1980 में स्थापित लोढा डेवलपर्स वित्त वर्ष 2014-20 के दौरान बिक्री मूल्य के हिसाब से देश के सबसे बड़े रीयल एस्टेट डेवलपर हैं । क्षेत्र आपूर्ति के मामले में इनका स्थान दूसरा है ।【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..