√• इंश्‍योरेंस सेक्‍टर में बढ़ेगा विदेशी निवेश, संसद से 74% एफडीआई का बिल पारित / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• इंश्‍योरेंस सेक्‍टर में बढ़ेगा विदेशी निवेश, संसद से 74% एफडीआई का बिल पारित / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】 राज्‍यसभा के बाद आज 23मार्च को लोकसभा (Lok Sabha) में भी इंश्योरेंस सेक्टर में 74 फीसदी प्रत्‍यक्ष विदेशी निवेश (FDI in Insurance Sector) वाला बीमा संशोधन विधेयक 2021 (Insurance Amendment Bill 2021) पारित हो गया है ।राज्यसभा (Rajya Sabha) में यह विधेयक 18 मार्च को पारित हुआ था । वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) ने 1 फरवरी 2021 को बजट पेश करते हुए इश्‍योरेंस सेक्‍टर में विदेशी निवेश बढ़ाने का ऐलान किया था । तब उन्होंने कहा था कि इंश्योरेंस सेक्टर में विदेश निवेश की सीमा 49 फीसदी से बढ़ाकर 74 फीसदी कर दी जाएगी । FDI के बाद भी अहम पदों पर होगी भारतीयों की नियुक्ति । एफडीआई की सीमा बढ़ाने के बाद इंश्योरेंस कंपनियों पर नियंत्रण के सवाल पर वित्‍त मंत्री सीतारमण ने कहा कि बीमा कंपनियों (Insurance Companies) के ज्यादातर डायरेक्टर्स और प्रबंधन के अहम पदों पर भारतीयों की ही नियुक्ति होगी । कंपनियों के मुनाफे का कुछ तय हिस्‍सा जनरल रिजर्व (General Reserve) के तौर पर रखा जाएगा । कंपनी जहां की होगी, कानून भी वहीं का चलेगा । इसे कोई खत्म नहीं कर सकता है. उन्‍होंने कहा कि इस प्रस्ताव के तहत इंश्योरेंस कंपनियों में 75 फीसदी विदेशी निवेश का विकल्प दिया जा रहा है । इसे अनिवार्य नहीं (Non-Mandatory) बनाया जा रहा है ।
 बीमा कंपनियों को 75% एफडीआई के लिए लेनी होगी मंजूरी । इंश्‍योरेंस सेक्‍टर में इस नई व्‍यवस्‍था.ता है । इसके लिए बीमा कंपनियों को जरूरी मंजूरी भी लेनी होगी । इस बीच कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों ने इंश्योरेंस सेक्टर में प्रत्‍यक्ष विदेशी निवेश की सीमा बढ़ाने के विरोध में संसद (Parliament) के निचले सदन का बहिष्कार किया । 【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई