√• भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाकर जीता मैच, सीरीज पर भी कब्जा किया / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाकर जीता मैच, सीरीज पर भी कब्जा किया / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने 5वें टी20 में इंग्लैंड को 36 रन से हराया । इसके बाद टीम इंडिया ने सीरीज पर 3-2 से कब्जा कर लिया । एक समय टीम सीरीज में 1-2 से पीछे थी,लेकिन अंतिम दोनों मैच जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज पर कब्जा किया । टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 2 विकेट पर 224 रन बनाए । यह टीम का इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में सबसे बड़ा स्कोर है. जवाब में इंग्लिश टीम 8 विकेट पर 188 रन ही बना सकी । इसके पहले टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज पर 3-1 से कब्जा किया था । दोनों के बीच अब 23 मार्च से 3 मैचों की वनडे सीरीज होगी । इंग्लिश टीम 8 सीरीज और 3 साल बाद कोई टी20 सीरीज हारी है. इसके पहले खेली गई अंतिम 8 सीरीज में से इंग्लैंड ने 7 में जीत हासिल की थी, जबकि एक सीरीज ड्रॉ रही थी । वहीं टीम इंडिया ने लगातार 6ठी टी20 सीरीज जीती ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही । पारी की दूसरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने जेसन रॉय (0) को आउट किया । इसके बाद जोस बटलर (52) और डेविड मलान (68)  ने दूसरे विकेट के लिए 130 रन जोड़े । भुवनेश्वर ने एक बार फिर टीम को सफलता दिलाई । उन्होंने बटलर को आउट किया. इसके बाद उतरे जॉनी बेयरस्टो (7) बड़ी पारी नहीं खेल सके । 15वें ओवर में ही शार्दुल ने मलान को भी आउट किया । इसके बार पूरी इंग्लिश टीम लड़खड़ा गई । कप्तान ऑयर्न मॉर्गन (1) और बेन स्टोक्स (14) फेल रहे । भुवनेश्वर कुमार ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी की । उन्होंने 4 ओवर में 15 रन देकर दो विकेट लिए । शार्दुल ठाकुर ने तीन विकेट झटके ।

इससे पहले टॉस हारकर पहले खेलने उतरी टीम इंडिया को विराट कोहली और रोहित शर्मा ने शानदार शुरुआत दिलाई । दोनों ने पहले विकेट के लिए 94 रन जोड़े और दोनों ने अर्धशतक भी लगाया । पहली बार सीरीज में हमारी ओपनिंग जोड़ी ने 50 या उससे अधिक रन जोड़े । सूर्यकुमार यादव (32) ने भी अच्छे हाथ दिखाए । रोहित शर्मा ने 34 गेंद पर 64 रन बनाए । रोहित का यह टी20 में 22वां अर्धशतक है । कोहली ने 28वीं बार अर्धशतकीय पारी खेली. कोहली 80 रन बनाकर नाबाद रहे । 52 गेंद का सामना किया । 7 चौके और 2 छक्का लगाया । हार्दिक पंड्या 17 गेंद पर 39 रन बनाकर नाबाद रहे । कोहली और पंड्या ने तीसरे विकेट के लिए 81 रन की नाबाद साझेदारी की । इंग्लैंड की ओर से क्रिस जॉर्डन और मार्क वुड महंगे साबित हुए । जॉर्डन ने 57 जबकि वुड ने 53 रन दिए ।

टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में चौथी बार 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाया । सभी मैच में जीत भी हासिल की । टीम इंडिया ने टी20 में ओवरऑल 18वीं बार 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाया । इसमें से टीम ने 16 मैच में जीत हासिल की है जबकि 2 मैच में हार मिली है । टी20 में सबसे ज्यादा बार 200 से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के ही पास है । 【
Photo Courtesy Google】

 ★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई