√• उत्तर प्रदेश में अब तक 54 लाख से अधिक को लग चुके हैं टीके, साथ में दूसरी खबरें भी पढ़ें / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• उत्तर प्रदेश में अब तक 54 लाख से अधिक को लग चुके हैं टीके, साथ में दूसरी खबरें भी पढ़ें / रिपोर्ट स्पर्श देसाई



【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】उत्तर प्रदेश में अब तक कुल 43,93,802 लोग टीके की पहली डोज ले चुके हैं। 10,09,111 व्यक्तियों ने टीके की दूसरी डोज भी लगायी जा चुकी है। अब तक कुल 54,01,913 कोविड वैक्सीनेशन का टीकाकरण किया गया है। अपर मुख्य सचिव ने यह भी बताया कि टीकाकरण कराने से लोग सुरक्षित हो जाते हैं परन्तु कहीं-कहीं पर यह देखने में आया है कि टीकाकरण के बाद भी कुछ लोगों संक्रमित हो गए हैं। ऐसे में अगर संक्रमित हो भी जाते हैं तो गंभीर समस्या नहीं होगी, इसलिए टीकाकरण कराना अत्यंत आवश्यक है।

√• उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना केस को कंट्रोल करने के लिए योगी सरकार की नई प्लानिंग ।
दूसरे राज्यों की तरह यूपी में भी कोरोना के तेजी से बढ़ते केसों के मद्देनजर सरकार ने प्रदेश में टीकाकरण अभियान को और तेज करने का निर्णय किया है। इसके तहत जहां अभी टीके लगाए जा रहे हैं (इनमें शहरी और ग्रामीण दोनों केन्द्र शामिल हैं) उन केन्द्रों की टीकाकरण की क्षमता में वृद्धि की जाएगी। प्रदेश के हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटरों और नए निजी अस्पतालों को इस अभियान में शामिल किया जाएगा और जिन निजी अस्पतालों में टीके लगाए जा रहे हैं उनकी क्षमता वृद्धि की जाएगी। इससे वर्तमान टीकाकरण की तुलना में करीब-करीब दोगुना टीकाकरण होने लगेगा।सरकार ने पहली अप्रैल से शुरू होने जा रहे 45 साल व उससे ऊपर के आयु वर्ग के अधिक से अधिक लोगों को शीघ्र टीकाकरण कराने के लिए ही यह रणनीति तैयार की है। जानकारों का कहना है कि इस नई रणनीति के माध्यम से सरकार को भरोसा है कि वह एक दिन में छह लाख से अधिक लोगों को टीके लगवाने में सफल होगी।

√• आइजी व एसएसपी को दी गई विदाई ।
पुलिस लाइन में शुक्रवार को आईजी जोन पीयूष मोर्डिया एसएसपी मुनिराज को स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई दी गई। यहां कमिश्नर गौरव दयाल, डीएम चंद्रभूषण सहित समेत तमाम पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने आईजी व एसएसपी की कार्यकाल को खूब सराहा।

√• सर सैयद एक्सप्रेस हो लिंक एक्सप्रेस का नाम ।
27 मार्च को सर सैयद अहमद खान के पुण्यतिथि पर उत्तर मध्य रेलवे की जोनल उपभोक्ता सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य डॉ. एस. ए. आजमी ने अलीगढ़ से देहरादून के बीच संचालित होने वाली लिंक एक्सप्रेस (14113/14) का नाम सर सैयद एक्सप्रेस या सर सैयद ज्ञान एक्सप्रेस करने की मांग की है। उनका कहना है कि सुहेल देव, रानी चिनम्मा, महामना एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें महापुरुषों के नाम पर संचालित हो रही हैं। उन्होंने यह मांग रेलमंत्री से की है।

√• 84.84 फीसद अंक पाकर 24वें स्थान पर पहुंचा अलीगढ़ ।
विकास कार्यों को जरूरतमंदों और पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने और योजनाओं के क्रियान्वयन में अलीगढ़ 24वें पायदान पर पहुंच गया है। विकास कार्यों में अलीगढ़ में पीएम और सीएम के जिले को भी पीछे छोड़ दिया है। इससे जनवरी माह की तुलना में अलीगढ़ में 44 पायदान की उछाल लगाई है। विकास कार्यों की आधार पर जारी की गई रैंकिंग में अलीगढ़ जनवरी माह में 68वें स्थान पर था। वही मंडल का कासगंज जिला तीसरे स्थान पर है। जबकि हाथरस 17वें व कासगंज 33वें स्थान पर है। कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर ने फरवरी माह में प्रदेश के सभी जिलों की लागू की गई 73 विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के आधार पर 23 मार्च को प्रदेश के सभी जिलों की रैंकिंग सूची जारी की। इस सूची में अलीगढ़ टॉप 30 तो कासगंज टॉप तीन में शामिल है। मंडल के चारों जिलों में एटा विकास कार्यों में सबसे फिसड्डी है। अलीगढ़ को विकास कार्यों में 320 पूर्णांक में से 263 अंक मिले हैं। यानी 84.84 फीसद अंक पाकर अलीगढ़ 24वें स्थान पर है।

√• अलीगढ़ सहित 75 जिलों में लागू हुई आदर्श आचार संहिता ।
प्रदेश में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही अलीगढ़ सहित सभी 75 जिलों में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। चुनाव के परिणाम आने तक यह लागू रहेगी। इसका उल्लंघन करने पर कड़ी कार्यवाई भी की जा सकती है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार के मुताबिक निर्वाचन आयोग द्वारा बनाए गए नियमों को उस चुनाव की आदर्श आचार संहिता कहते हैं। इसके लागू होते ही शासन और प्रशासन के कामकाज के तरीके में कई अहम बदलाव हो जाते हैं।चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद कर्मचारी चाहे राज्य के हो या केंद्र के वे आयोग के कर्मचारी के तौर पर काम करेंगे। सरकारी धन का इस्तेमाल किसी ऐसे काम में नहीं किया जा सकता, जिससे किसी दल विशेष को फायदा पहुंचता हो। इस दौरान सरकारी घोषणाएं, लोकार्पण, शिलान्यास और भूमि पूजन जैसे कार्यक्रम नहीं किए जा सकते हैं। चुनाव प्रचार के लिए सरकारी गाड़ी, सरकारी हवाई जहाज या सरकारी बंगले का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।किसी भी पार्टी, प्रत्याशी या समर्थकों को रैली-जुलूस निकालने के लिए या सभा करने के लिए प्रशासन व पुलिस से अनुमति लेना जरूरी होगा। कोई जाति या धर्म के आधार पर मतदाताओं से वोट नहीं मांग सकता हैं। राजनीतिक कार्यक्रमों पर चुनाव आयोग के पर्यवेक्षकों की नजर रहेगी। आचार संहिता के उल्लंघन पर आयोग नियमानुसार कार्यवाई कर सकता है।

√• मई के पहले हफ्ते से होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, होली के बाद घोषित होगी नई डेट शीट ।
पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही बिल्कुल साफ हो गया है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं अब 24 अप्रैल से नहीं होंगी। चुनावी बिगुल बजने के साथ ही नई स्कीम बनाने का काम शुरू हो गया है। मई के पहले हफ्ते से बोर्ड परीक्षाएं शुरू करने की तैयारी है। होली के बाद नया परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि पंचायत चुनाव के कारण यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं अब 24 अप्रैल से शुरू नहीं होंगी। दो मई को पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद ही परीक्षा कराने की तारीख तय की जाएगी। डॉ. शर्मा ने बताया कि होली के बाद 30 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ इस मामले पर बैठक होगी। उसके बाद नई स्कीम जारी कर दी जाएगी।

√• प्रदेश में प्रतिदिन 1.50 लाख कोरोना जांच करें:योगी ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोविड-19 के मद्देनजर प्रदेश में विशेष सतर्कता बरती जाए। होली सहित अन्य पर्वों व त्यौहारों, पंचायत निर्वाचन तथा विभिन्न राज्यों में कोरोना संक्रमण की वृद्धि को देखते हुए अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 1.50 लाख से अधिक कोविड-19 की टेस्टिंग की जाए। मुख्यमंत्री शुक्रवार उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि को व्हाट्सएप स्थानों में सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

√• पहली बार करेंगे 2.91 लाख नए वोटर मतदान ।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से मतदाताओं की अंतिम सूची जारी कर दी है। इसमें 1806469 मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं। इनमें 2.91 लाख नए मतदाता हैं, जो पहली बार इस चुनाव में मतदान करेंगे। 1.57 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए। यह सभी ऐसे मतदाता थे जिनका दो-दो सूचियों में नाम, कुछ मृतकों के नाम आदि शामिल हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि जिले में सभी क्षेत्रों से काफी आपत्तियां आई थी। सभी का निस्तारण करते हुए अंतिम सूची जारी कर दी गई है।

√• बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से पोषण पखवाड़े का किया गया आयोजन ।
बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से शुक्रवार को विकास भवन परिसर में जनपद स्तरीय पोषण पखवाड़े का आयोजन किया गया। डीपीओ श्रेयस कुमार ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां शासन की योजनाओं को धरातल पर लागू करने की जिम्मेदारी है उत्कृष्ट कार्य को ब्लॉक अतरौली के काजीमबाद से श्वेता शर्मा, औरैनी दलपतपुर से विमला, चाऊपुर से निर्मला, बिजौली के रामपुर चंदियाना से संगीता यादव, तेवथु से लता शर्मा, गंगीरी के कसर से सीमा, शहर से निशा राजपूम, ललतेश, धनीपुर से मीना, शाहबानो, लोधा के सारसौल से नीलम चौहान, नदरौई से विमलेश, मडराक से पुष्पा रानी, धनसारी से ममता गुप्ता, राजकुमारी समेत अन्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

√• लोक अदालत ने युवक की मौत पर 5 लाख रुपए मुआवजा देने का सुनाया फैसला ।
स्थाई लोक अदालत ने बिजली करंट से युवक की मौत के मामले में पांच लाख रुपए मुआवजा देने का फैसला सुनाया है। यह फैसला खैर के सिवाला में हुई दुर्घटना के संबंध में दिया गया है। स्थाई लोक अदालत की 2 सदस्य पीठ के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार व वरिष्ठ सदस्य सादिया सिद्दीकी ने सावित्री देवी के पक्ष में 5 लाख रुपए के भुगतान का आदेश बिजली विभाग को दिया है। साथ ही तय किया कि निर्णय की तिथि से भुगतान न होने पर 7% ब्याज भी देय होगी। बताया कि खेर के गांव से वाला की महिला सावित्री देवी की ओर से दायर याचिका में कहा गया था कि उसका बेटा अशोक 13 अक्टूबर 2018 की शाम अपने खेत पर जा रहा था। तभी चपेट में आया। स्थाई लोक अदालत ने पाया कि इस मामले में पोस्टमार्टम से साफ पता चलता है कि घटना बिजली विभाग के कारण घटित हुई। लेकिन पीड़ित को कोई मुआवजा नहीं दिया गया था।

√• बच्ची को घर से अगवा कर दुष्कर्म में 20 साल की कैद की सुनाई गई सजा ।
देहली गेट नगला मसानी में दो साल पहले हुई पांच वर्ष की बच्ची को घर से अगवा कर दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल कैद व 50 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है। मिशन शक्ति अभियान के तहत यह फैसला एडीजे- विशेष न्यायाधीश पॉस्को तृतीय त्रिभुवन नाथ पासवान के न्यायालय से सुनाया गया है।विशेष लोक अभियोजक ललित सिंह पुंढीर के अनुसार, वाकया 13/14 अगस्त 2019 की रात का है, जब पांच साल की बच्ची अपने मां बाप के पास सोयी हुई थी। तभी रात एक बजे मोहल्ले का सन्नी पुत्र राजेंद्र उसे घर से पास ही पशु चिकित्सालय में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इधर, मां की नींद खुली और बच्ची गायब देखी तो आसपास तलाशा गया। इसी बीच पशु अस्पताल में से बच्ची के चीखने की आवाज आने पर लोगों के साथ परिवार वहां पहुंचा। जहां आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में उसने नशे में छत के रास्ते घर में घुसकर बच्ची को लेकर आने की बात स्वीकारी। मामले में अपहरण व दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेजा। तब से वह जेल में ही है। न्यायालय ने साक्ष्यों व गवाही के आधार पर आरोपी को 20 साल कैद व 50 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है।

√• अलीगढ़ के 2 शिक्षकों के नाटक का राज्य स्तर पर किया गया चयन ।
परिषदीय विद्यालयों के होनहार ओं की प्रतिभाओं को निखारने के लिए बीते दिनों हुई दूसरी राज्य स्तरीय नाट्य प्रतियोगिता में अलीगढ़ के 2 शिक्षकों के नाटक का राज्य स्तर पर चयन किया गया है। इसमें उच्च प्राथमिक स्तर पर अकराबाद ब्लॉक के उप्रवी जुझारपुर की विज्ञान शिक्षिका वर्षा श्रीवास्तव और प्राथमिक स्तर पर लोधा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मुकंदपुर की शिक्षिका हेमलता के नाटक का चयन किया गया है। इन शिक्षकों को राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा राज्य पर विजेता घोषित किया गया है। अलीगढ़ से 2 शिक्षकों का चयन होने पर डाइट प्राचार्य डॉ आईपीएस सोलंकी बीएसए डॉ लक्ष्मीकांत पांडेय ने दोनों को बधाई देने के साथ अन्य शिक्षकों को प्रेरित किया कि वह भी राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन करें।

√• होली से संबंधित 200 दुकानदारों की कराई गई फोकस सैंपलिंग ।
कोविड सैंपलिंग के तहत जिले में फोकस सैंपलिंग की जा रही है। फोकस सैंपलिंग के लिए जगह और समय दोनों ही निर्धारित है। शुक्रवार को होली से संबंधित 200 दुकानदारों की कोविड सैंपलिंग कराई गई। जिसमें कोई भी पॉजिटिव नहीं आया। अलीगढ़ के बॉर्डर पर कोविड सैंपलिंग की गई। आने वाली बसों को पुलिसकर्मियों द्वारा रुकवाया गया। बसों के रुकने के बाद से स्वास्थ्य कर्मियों ने कोविड सैंपलिंग की। जिसमे कोई भी संक्रमित नहीं निकला। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि आज भी फोकस सैंपलिंग जारी रहेगी ।

√• पंचायत चुनाव में संभावित प्रत्याशी सुबह 6से रात 10 बजे तक कर सकेंगे चुनाव प्रचार ।
पंचायत चुनाव में संभावित प्रत्याशी सुबह 6 बजे से 10 बजे तक ही चुनाव प्रचार कर सकेंगे। इसके अलावा उन्होंने जितनी भी वाहनों, स्थानों पर अपने बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स लगवा रखे हैं, उनके संबंध में संबंधित एसडीएम से अनुमति अवश्य ली जाएगी। इन बैनर पोस्टरों को बनाने में खर्च की गई धनराशि को चुनाव प्रचार की राशि में जोड़ा जाएगा। सभी तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों को आचार संहिता के नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन देवी प्रसाद पाल ने पोस्टर, बैनरों की निगरानी के निर्देश दिए हैं।

√• महापौर और नगर आयुक्त ने धार्मिक गुरूओं से की बात  ।
शब्बेरात और होली पर नगर निगम की व्यवस्थाओं को चाक चौबंद बनाने के लिये प्रयासरत महापौर मौहम्मद फुरकान और नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने शुक्रवार शाम हिन्दु धर्मगुरू महंत कौशल नाथ और शहर मुफ्ती के प्रतिनिधि गुलजार अहमद से दूरभाष पर नगर निगम सम्बन्धी इंतिजाम़ों पर बात की।महापौर और नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से धार्मिक गुरूओं से नगर निगम व्यवस्थाओं पर फीडबैक लेते हुये भरोसा दिलाया कि इस बार शब्बेरात और होली नगर निगम व्यवस्थाओं से यादगार बनेगी।महापौर मौहम्मद फुरकान ने बताया धार्मिक गुरूओं ने शब्बेरात और होली पर नगर निगम इंतिज़ामों पर सकारात्मक फीडबैक दिया है उन्होने कहा कि खुद़ा का शुक्र है कि गंगा जमुना तहज़ीब के इस हिन्दुस्तान में शब्बेरात और होली एक दिन मनायी जा रही है।नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि शब्बेरात और होली दहन एक ही दिन पड़ रहें है।जिसकों देखते हुये नगर निगम द्वारा इस बार ठोस प्लानिंग की गई है।उन्होंने बताया  सम्पूर्ण नगरीय क्षेत्र में धार्मिक स्थलों, मुख्य मार्गो व बाजारों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है और दोनों त्यौहारों पर उम्दा इंतिज़ामों को कराने के लिये 450 सामान्य, 1680 सफाई कर्मचारियों सहित 35 अधिकारी-04 नोडल और 01 नोडल अधिकारी सहित 155 क्यूकि रिस्पोंस टीमों को पूरी तरह मुस्तैद रखा गया है।नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि नगर निगम पर शहरवासी भरोसा रखे दोनों त्यौहारों पर समाज के प्रत्येक वर्ग के सहयोग के बल पर बेहतर से बेहतर इंतिज़ाम कराने का प्रयास नगर निगम करेगा।

√• अलीगढ़ में अब तक कोरोना के आंकड़ें :
🟨 संक्रमित-11559
🟩 स्वस्थ-11468
🟥  मृत-सरकारी आँकड़े 57
🟦 संक्रमित:35एक्टिव
🟩 स्वस्थ प्रतिशत-99.21%
🟨 कुल जाँच-638546

【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•NewsChannel •

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई