स्वेज नहर में फंसा जहाज फिर से हुआ चालू/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• स्वेज नहर में फंसा जहाज फिर से हुआ चालू / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

इजिप्त की स्वेज नहर में बीते मंगलवार से फंसे विशाल मालवाहक जहाज को आज फिर से चालू कर लिया गया है । मालवाहक जहाज को आंशिक तौर पर दोबारा पानी की सतह पर लाने में कामयाबी मिली है । नहर में सेवाएं देने वाली एक कंपनी ने यह जानकारी दी । कंपनी ने हालांकि यह नहीं बताया कि जहाज कब तक पूरी तरह निकल सकेगा ।

लेथ एजेंसीज ने आज 29 मार्च को बताया कि फंसे हुए जहाज को 10 टगबोट की मदद से निकालने के प्रयास में थोड़ी सफलता मिली है । कंपनी ने कहा कि वह स्वेज नहर प्राधिकरण से जहाज को दोबारा पानी की सतह पर लाने की पुष्टि करने का इंतजार कर रही है । स्वेज नहर प्राधिकरण के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल ओसामा रबेई ने कहा कि सोमवार की सुबह तक जहाज को निकालने का काम जारी है । सैटेलाइट आंकड़ों के मुताबिक जहाज उसी स्थान पर फंसा है और उसे निकालने की कोशिश कर रहे कई टगबोट से घिरा हुआ है । एक अनुमान के मुताबिक जहाज के फंसने से प्रतिदिन 9 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान हो रहा है । 【Photos Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•


Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई