√• मुंंबई के उपनगर भाडूंप के कोरोना अस्पताल में लगी आग : 2 की हुई मौत / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• मुंंबई के उपनगर भाडूंप के कोरोना अस्पताल में लगी आग : 2 की हुई मौत / रिपोर्ट स्पर्श देसाई



【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार 26 मार्च को कहा कि मुंबई उपनगर भाडूंप के एक मॉल में स्थित एक अस्पताल में आग लगने के बाद दो COVID-19 रोगियों की मौत हो गई हैं । जबकि 70 अन्य को बचा लिया गया हैं। अधिकारी ने कहा कि आग भांडुप क्षेत्र के ड्रीम्स मॉल सनराइज अस्पताल में आधी रात के बाद लग गई थी। अधिकारी ने आगे कहा था कि अस्पताल पांच मंजिला इस मॉल की इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित है और आग लगने पर COVID-19 का इलाज करने वाले सहित कई मरीज अस्पताल में थे।

दौरान मुंबई में कोरोनोवायरस के मामलों में यह एक दूर्घटना सामने आई है। 25 मार्च गुरुवार को शहर में 5,504 नए संक्रमण मामले सामने आए । जो महामारी के बाद की सबसे अधिक दैनिक गणना है।
 पुलिस अधिकारी ने भाडूंप अस्पताल में लगी आग के मामले पर कहा कि इस आगजनी में दो मरीजों की मौत हो गई हैं, लेकिन बीएमसी नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने कहा कि अब तक केवल एक दूर्घटना की पुष्टि हुई है।

 नियंत्रण कक्ष के सूत्रों ने कहा कि  आग लगने के कारण अभी तक पता नहीं चला है।  मौका -ए -वारदात पर करीब 20 दमकल गाड़ियों, 15 पानी के टैंकरों और एंबुलेंस को रवाना किए गए थे। अधिकारी ने कहा कि अग्निशमन दल अपना काम कर रहा है।
अधिकारियों ने कहा कि फायर ब्रिगेड ने बिमार लोगों को उस अस्पताल से हटाकर दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया हैं । अधिकारी ने आगे कहा, अग्निशमन कर्मियों की जाँच कर रहा है कि क्या कोई मरीज अभी भी अस्पताल में अटका हुआ है या नहीं ।

 दौरान इस साइट का दौरा करने वाले मुंबई के मेयर किशोरी पेडनेकर ने आश्चर्य व्यक्त किया कि एक अस्पताल मॉल के अंदर चल रहा था। महापौर ने कहा, "मैंने पहली बार एक मॉल में एक अस्पताल देखा है ।" 【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई