√• आधुनिक युग में भुगतान का स्मार्ट एप UPI, जानिए, कैसे अपने लिए फायदेमंद बनाये इसको ? / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• आधुनिक युग में भुगतान का स्मार्ट एप UPI, जानिए, कैसे अपने लिए फायदेमंद बनाये इसको ? / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】UPI एक ऐसा सिंगल प्लेटफॉर्म है, जो एक ही छत के नीचे अलग-अलग तरह की बैंकिंग सेवाएं ग्राहकों को मुहैया कराता है । इसके जरिए आप तत्काल मोबाइल ऐप से एक बैंक से दूसरे बैंक में पैसों को ट्रांसफर कर सकते हैं । ये पेमेंट सिर्फ ऐप और मोबाइल डिवाइस के जरिए ही संभव है ।

UPI के जरिए पैसों का ट्रांसफर 24 घंटे किसी भी वक्त कर सकते हैं :

UPI इस्तेमाल करने के लिए व्यक्ति का किसी बैंक में अकाउंट होना चाहिए और वो UPI सेवा से जरूर जुड़ा हो । आपका बैंक UPI सर्विस दे रहा है, इसे जानने के लिए आपको यहां क्लिक करना होगा । अगर आपका बैंक UPI सेवाएं देता है, तो पहले आपको अपने स्मार्टफोन के हिसाब से यूपीआई सपोर्ट करने वाली मोबाइल ऐप्लीकेशन डाउनलोड करनी होगी । कुछ प्रमुख यूपीआई ऐप्स की सूची में फोनपे, गूगल-पे, पेटीएम, अमेजन पे, व्हाट्सऐप पे, भीम और दूसरे नाम शामिल हैं ।

सेटिंग अप:
 एक बार यूपीआई प्लेटफॉर्म ऐप चुनने के बाद आपको नीचे लिखे स्टेप्स को फॉलो करें :

स्टेप 1: अपने मोबाइल में UPI ऐप को डाउनलोड करें । स्टेप 2: ऐप को ओपन करके रजिस्ट्रेशन करें
पहले अपना नंबर वेरिफाई करें । UPI सिस्टम आपके बैंक खाते से जुड़े फोन नंबर के जरिए आपके बैंक खाते की डिटेल्स और प्रमाणिकता की जांच करता है । यूपीआई ऐप को उसी मोबाइल में डाउनलोड करें, जो नंबर आपके बैंक अकाउंट से जुड़ा हो । नंबर के वेरिफिकेशन के बाद अपना नाम और ईमेल जैसी बेसिक डिटेल्स को डालकर अपना 4 डिजिट पासवर्ड (पिन) डालें ।
अगर आप अपना पिन भूल जाते हैं तो आपको यूपीआई ऐप में लॉगइन करने और दोबारा पासवर्ड रिकवर करने के लिए ईमेल की जरूरत होगी ।
स्टेप 3: UPI यूजरनेम या वर्चुअल पासवर्ड एड्रेस को चुनें । आपके ईमेल की तरह, UPI वर्चुअल पासवर्ड एड्रेस (VPA) आपकी यूपीआई आईडी है, जो दूसरे लोगों को आपको पैसे भेजने में मदद करेगी ।
स्टेप 4: बैंक अकाउंट को जोड़ें ।
अपना बैंक अकाउंट चुने और लिंक करें । अपने डेबिट कार्ड के आखिरी 6 अंक और एक्सपायरी डेट के आधार पर अपना पिन सेट करें ।
यूपीआई ने रुपए भेजने की प्रक्रिया को बेहद आसान कर दिया है । इसके लिए आपको जिस अकाउंट में रुपए भेजने हैं, उसका अकाउंट नंबर, अकाउंट टाइप, IFSC कोड और बैंक का नाम याद रखने की जरूरत नहीं है । आप सिर्फ UPI आईडी, आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए रुपए ट्रांसफर कर सकते हैं । UPI सर्विस को सपोर्ट करने वाली आप किसी भी ऐप पर आप अपनी आईडी सेट कर सकते हैं ।
रुपए ट्रांसफर करने की अधिकतम लिमिट :
फिलहाल, UPI ट्रांजैक्शन की अधिकतम लिमिट एक लाख रुपए प्रतिदिन है । इस अधिकतम लिमिट के बाद, बैंकों की अपनी अलग-अलग सब-लिमिट हो सकती है ।
क्या UPI सुरक्षित है ?
यूपीआई ट्रांजैक्शन्स में बेहद सुरक्षित इनक्रिप्शन फॉर्मेट के जरिए होता है, जिसके तोड़ पाना बेहद कठिन है । ये दो ऑथेंटिकेशन तरीकों पर काम करता है, जो OTP जैसे हैं । जो आपके हर ट्रांजैक्शन को वेरिफाई करता है  । हालांकि, वेरिफाई करने के लिए OTP के स्थान पर यूपीआई पिन का उपयोग किया जाएगा ।【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई