√•26 मार्च के भारत बंद के लिए किसान संगठनोंं ने बनाई रणनीति, कई जगहों पर पड़ेगा प्रभाव / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√•26 मार्च के भारत बंद के लिए किसान संगठनोंं ने बनाई रणनीति, कई जगहों पर पड़ेगा प्रभाव / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने अब आगे होने वाले देशव्यापी बंद का ऐलान कर दिया है । आंदोलनरत किसानों के संगठनों ने 26 मार्च को बंद के ऐलान के बाद प्रशासन की नींद उड़ी हुई है । किसानों का कहना है कि धरना प्रदर्शन तभी खत्म होगा, जब कानून वापस ले लिए जाएंगे । किसान नेताओं ने कहा कि आंदोलन के 4 महीने पूरे होने पर अगले सप्ताह 26 मार्च को देशव्यापी बंद होगा । सुबह 6 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक सभी दुकानें और दूसरे व्यापारिक प्रतिष्ठान 12 घंटे बंद रखे जाएंगे । इसके बाद 28 मार्च को धरना-प्रदर्शन स्थलों पर ही होलिका दहन के रूप में तीनों कृषि कानूनों की प्रतियों की होली जलाई जाएगी ।
किसान संगठनों का कहना है कि 26 मार्च को भारत बंद को लेकर किसान संगठनों में सहमति है । इसके लिए सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों का बंद करने का निर्णय लिया गया है । सुबह 6 से शाम 6 बजे के दौरान सभी दुकानें और डेयरी बंद रहेंगी । मेडिकल स्टोर्स और जरूरी सेवाएं खुली रहेंगीं । उन्होंने कहा कि लोग स्वेच्छा से दुकान बंद करें, इसके लिए बाकायदा अभियान चलाया जाएगा, जिससे लोगों को कम असुविधा हो. यह भारत बंद दिल्ली-एनसीआर के अलावा, प्रत्येक राज्य, जिला, तहसील और ग्राम स्तर पर भी होगा । किसानों ने कहा कि भारत बंद को लेकर विशेष तैयारी की गई है । इसे पूरी तरह से जन सहयोग के साथ सफल बनाया जाएगा ।
भारत बंद को सभी ट्रेड और ट्रांसपोर्ट यूनियनों के साथ छात्रों, युवाओं और महिलाओं की यूनियनों का समर्थन हासिल है । बताया गया कि भारत बंद से पहले 23 मार्च को भगत सिंह के शहीदी दिवस पर युवाओं को धरनास्थल से जोडऩे की अपील की जाएगी । 19 मार्च को खेती बचाओ, मंडी बचाओ आंदोलन के तहत किसानों से अपील की गई कि वे देश भर की सभी मंडियों में अपनी फसल लेकर पहुंचें । वहां पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करें । उन्होंने कहा कि 28 मार्च को होलिका दहन के दिन तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर विरोध जताया जाएगा । किसान नेताओं ने कहा कि 26 मार्च के बंद को सफल बनाने के लिए वह सभी संगठनों और व्यापारियों से भी अपील कर रहे हैं । 【Photo Courtesy Facebook】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..