√•यूपी समाचार : अलीगढ़ में होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, हाई अलर्ट पर पुलिस / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√•यूपी समाचार : अलीगढ़ में होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, हाई अलर्ट पर पुलिस / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】होली को लेकर जिले में पुलिस हाई अलर्ट मोड पर रहेगी। सुरक्षा के लिहाज से कड़े इंतजाम किए गए हैं। थाना पुलिस के अलावा क्यूआरटी भी तैनात कर दी गई है। वहीं शरारतीतत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग शुरू कर दी है। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।शब-ए-बरात व होली के साथ पंचायत चुनावों को देखते हुए पुलिस हाई अलर्ट पर है। रविवार शाम से ही जिले में दाखिल होने वाली सीमाओं पर चेकिंग शुरू हो गई। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार व सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस ने पैदल गश्त किया। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा कि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिले में 2404 जगहों पर होलिका दहन होगा। छह जुलूस रहेंगे। इसे लेकर फायर सर्विस, अधिसूचना इकाई जैसी सभी विंग्स को सक्रिय करदिया गया है। साथ ही सभी थानों पर पीस कमेटी की बैठकें हो गई हैं। यहां पुराने विवादों को चिह्नित करके निराकरण कराया गया है। पुलिस दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ हाई अलर्ट पर है। एसएसपी ने लोगों से भी सहयोग की अपील की है।
√• अलीगढ़ में कोरोना के चलते 40 साल में पहली बार नहीं निकला होली का टोला ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का हर साल होली पर निकलने होली टोला नहीं निकाला गया। ऐसा 40 साल में पहली बार हुआ है। ये निर्णय कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए लिया गया।होली मिलन कार्यक्रम मोहल्ला शाखा बस्तियों में ही मनाया गया है । इस दौरान महानगर कार्यवाह रतन कुमार ने कहा यह लोक पर्व है, मनुष्यता का पर्व है, समाज का पर्व है, संस्कृति का पर्व है । यह विशुद्ध मौज-मस्ती व मनोरंजन का सांस्कृतिक त्योहार है। रंगों का त्योहार होली समस्त त्योहारों का शिरोमणि है। यह हर्षोल्लास, उत्साह, एकता, और मेल-मिलाप का अनुपम उपहार लेकर आता है। आनंद एवं उल्लास की अनुपम छटा बिखेरते इस अनूठे, चमत्कारी पर्व पर सभी प्रसन्न मुद्रा में दिखाई देते हैं। चारों ओर रंग, अबीर, गुलाल की फुहार उड़ती दिखाई देती है। सभी हिंदूजन इसे बड़े ही उत्साह व सौहार्दपूर्वक मनाते हैं। होली अन्य सभी त्योहारों से थोड़ा हटकर है। इसका संदेश मौज-मस्ती से परिपूर्ण है। मानव समुदाय अपने समस्त दुःखों, उलझनों एवं संतापों को भुलाकर ही इस त्योहार को उसकी संपूर्णता के साथ मनाते हैं। फागुन की पूर्णिमा ही नहीं अपितु पूरा फागुन मास होली के रंगों से सराबोर हो जाता है।
√• देश के 256 जिलों में जलस्तर घटा, इनमें अलीगढ़ भी शामिल, कागजी कार्रवाई शुरू ।
अलीगढ़ वासियों के लिए आवश्यक खबर कि अलीगढ़ देश के उन 56 जिलों में शामिल हैं, जहां पर जल स्तर तेजी से नीचे गिर रहा है। इसको लेकर जल शक्ति मंत्रालय काफी चिंतत है। 2019 में इसको लेकर मंत्रालय की ओर से जिला प्रशासन के लिए एक पत्र भी भेजा गया था। इसमें घटते जल स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक जल संरक्षण पर जोर दिया था। इसी पर अब अलीगढ़ जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। डीएम चंद्रभषूण सिंह की ओर से जिले में जल संरक्षण के लिए एक बड़ा आदेश हुआ है। इस आदेश में डीएम ने कहा है कि केंद्र व राज्य सरकार जल शक्ति अभियान के तहत प्राकृतिक जल संसाधनों के संरक्षण के लिए काफी प्रयास कर रही है। सभी जिलों में इसके लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। 2017 में प्रदेश सरकार की तरफ से एक आदेश जारी किया गया था। इसमें तालाब विकास, सुरक्षा और संरक्षण पर जोर दिया गया था। इसमें सभी प्रकार के तालाबों व पोखरों के संरक्षण पर जोर दिया गया था। इसके साथ ही 2018 में भी नगर विकास के प्रमुख सचिव की ओर से एक आदेश जारी किया गया था। इसमें तालाब, पोखरों पर किए गए अवैध निर्माण व अतिक्रमणों को हटाने के निर्देश दिए गए थे।
√• उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में अहम रोल निभाएंगे युवा, कुल मतदाताओं में 35 वर्ष तक की आयु वाले 46 फीसद ।
दुनियां के सबसे बड़े त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में युवा जोश की अहम भूमिका होगी। पंचायत चुनाव के कुल मतदाताओं में 46 फीसद से अधिक 35 वर्ष तक के युवा वोटर ही हैं। ऐसे में चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशियों को युवाओं का खास ख्याल रखना होगा।उत्तर प्रदेश के गांवों की मौजूदा अनुमानित आबादी 18,37,25,954 में पंचायत चुनाव के लिए 12,39,74,150 (67.5 फीसद) मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता जहां 6,57,22,788 (53.01 फीसद) हैं वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 5,82,51,362 (46.99 फीसद) है। गौर करने की बात यह है कि वर्ष 2015 के चुनाव के मुकाबले अबकी महिला मतदाताओं की संख्या कहीं अधिक है। पिछले चुनाव में जहां एक हजार पुरुष मतदाताओं पर 875 महिलाएं थीं वहीं अबकी चुनाव में 886 हैं।
√• होली पर मनाया गौर पूर्णिमा महोत्सव, देशभर से आए भक्तों को दी गयी दीक्षा ।
इस्कान अलीगढ़ की ओर से खैर रोड पर श्री बांके बिहारी भक्ति योग केंद्र का भूमि पूजन क्रतुदास महाराज ने किया। क्रतु दास महाराज ने हरे कृष्णा हरे कृष्णा, हरे राम हरे राम हरे हरे महामंत्र की महिमा बताई।क्रतु दास महाराज ने कहा कि आज का दिन श्री चैतन्य महाप्रभु का अवतरण दिवस है। उन्होंने चैतन्य महाप्रभु के बारे में विस्तार से बताया। देश भर से आए भक्तों को दीक्षा प्रदान की गई। इस दौरान रेवतीपति दास (पूना, इस्कान उप मंदिर अध्यक्ष), एसडीएम रंजीत सिंह, रसदास द्वारा केंद्र का शिलान्यास किया गया। इसके बाद महाकीर्तन, प्रसादम, सांस्कृतिक कार्यक्रम फूलों की होली का आयोजन किया गया। राधा श्याम सुंदर दास ने कार्यक्रम का संचालन किया। वहां अमित शर्मा, मनोज शर्मा, राहुल नवरतन, भावना पचौरी, शौर्य पचौरी, कनिका, गोविंद, नीलेश उपाध्याय, ओपी लाला आदि उपस्थित थे।
√• पंचायत चुनाव:शीर्ष नेतृत्व ही तय करेगा रालोद प्रत्याशी ।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का उदघोष होने के साथ ही सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए रालोद भी समर्थित प्रत्यशी उतारने जा रहा है। प्रत्याशी चयन को लेकर कमेटी का गठन भले ही कर दिया हो, मगर दावेदार व वरिष्ठ नेताओं की दिल्ली तक दौड़ जारी है। रविवार को पूर्व प्रदेश महासचिव अब्दुला शेरवानी व पूर्व प्रदेश सचिव नीरज चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल दिल्ली स्थित वसंत कुंज में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद जयंत चौधरी से दिल्ली में मुलाकात की। जयंत ने स्पष्ट तय किया है कि पैनल व कमेटी द्वारा तय किए गए नाम पर मोहर शीर्ष नेतृत्व ही लगाएगा। अब्दुला शेरवानी को शामली का प्रभारी नियुक्त किया है।
√• यूपी बोर्ड सत्र 2021-22 का माहवार पाठ्यक्रम जारी, हर महीने होगी पढ़ाई की निगरानी ।
यूपी बोर्ड ने सत्र 2021-22 के लिए माहवार पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। परिषद मुख्यालय ने कक्षा नौवीं से 12वीं तक का पाठ्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड किया है। यह पाठ्यक्रम जुलाई 2021 से मार्च 2022 तक नौ महीने का है। सभी स्कूलों को पाठ्यक्रम के अनुरूप कक्षाएं संचालित करानी हैं। जिससे कि पूरे प्रदेश में यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों में पठन-पाठन की स्थिति एक समान आगे बढ़े। यूपी बोर्ड फिलहाल कक्षाओं का सुचारू संचालन जुलाई से ही मान रहा है। अप्रैल में स्कूलों में नया सत्र शुरू होगा या नहीं, यह निर्णय कोविड की स्थिति का आंकलन करने के बाद ही लिया जाएगा। कक्षा नौ से 12वीं तक का पाठ्यक्रम दो हिस्से में बांटा गया है। पहले हिस्सा में जुलाई से सितंबर तक का पाठ्यक्रम और दूसरे हिस्से में अक्टूबर से मार्च तक का पाठ्यक्रम होता है।विषयवार हर महीने जिन-जिन बिंदुओं को दिया गया है उनकी पढ़ाई उसी महीने करानी है। मासिक टेस्ट में भी एक समान सिलेबस के आधार पर पेपर मिलेगा। हर महीने एक लय में पढ़ाई चलते रहने से तिमाही, छमाही और प्री-बोर्ड या वार्षिक परीक्षा में सिलेबस भी समय से पूरा कर रिवीजन कराने का समय भी निकल जाएगा।
√• अलीगढ़ में पिछलेे साल की अपेक्षा इस बार होली पर बाजार में जमकर धन बरसे ।
अलीगढ़ में होली का बाजार इस बार पिछले साल के मुकाबले ज्यादा रंगीन रहा। होली पूजन के एनवक्त तक ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। रंग, गुलाल, पिचकारी व अन्य खाद्य वस्तुओं की दुकानों पर जर्बदस्त भीड़ रही । सुबह से ही ग्राहकों का रेला बाजारों में देखने को मिला । होली की खरीदारी से बाजारों में नोट बरसे। इस पर्व पर 75 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार का अनुमान है।पिछले दो दिन से महावीर गंज, बड़ा बाजार, रेलवे रोड, कनवरीगंज, छिपैटी, सब्जी मंडी चौक बाजार, रामघाट रोड, जीटी रोड नौरंगाबाद सहित अन्य बाजारों में जर्बदस्त भीड़ थी। लोगों ने पिचकारी, होली मेकअप गुब्बारे, बनावटी बाल, कैप, रंग, गुलाल की जबर्दस्त मांग रही। फुटपाथ पर ब्रांडेड रंग 30 रुपये का 10 ग्राम तक बिका। इसी तरह पिचकारी 10 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक बिकी। टैंक पिचकारी बच्चों के लिए खास रही। गुलाल गन का क्रेज बच्चों में बढ़ा है।
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..