√• भारतीय तटरक्षक जहाज - वज्र -बेड़े में हुआ शामिल/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• भारतीय तटरक्षक जहाज - वज्र -बेड़े में हुआ शामिल/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई】भारतीय तटरक्षक जहाज "वज्र" को 24 मार्च बुधवार को यहां औपचारिक रूप से बेड़े में शामिल कर लिया गया था। उसे 6ठे अपतटीय गश्ती पोत को तटीय सुरक्षा मजबूत करने के लिए बेड़े में शामिल किया गया है । इस मौके पर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने चेन्नई पोर्ट ट्रस्ट में एक पट्टिका और जहाज के नाम वाले बोर्ड वज्र का औपचारिक अनावरण किया था।
इस जहाज का निर्माण देश में ही किया गया है और इसे लार्सन एंड टुर्बो शिप बिल्डिंग लिमिटेड ने बनाया है । सात अपतटीय गश्ती जहाज की श्रृंखला में छठा जहाज" वज्र" आधुनिक नौवहन और संचार प्रणाली से लैस है । जहाज में मुख्य अस्त्र के तौर पर 30 मिलीमीटर की तोप है और उसकी लड़ाकू क्षमता बढ़ाने के लिए उसमें दो एफसीएस नियंत्रित 12.7 एमएम की एसआरसीजी (स्थिर रिमोट नियंत्रित तोप) लगी है ।
इस जहाज को इस तरह से बनाया गया है कि इसमें दो इंजन वाला, रात में उड़ान भरने में सक्षम एक हेलीकॉप्टर खड़ा रखा जा सकता है। साथ ही चार उच्च गति वाली नौकाएं भी रखी जा सकती है । जो खोज एवं बचाव कार्यों, कानून प्रवर्तन तथा समुद्री गश्त में मदद कर सकती हैं । 【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..