√• महंगाई के मार के बीच अब महंगा हुआ हवाई सफर, 5% तक बढ़ा किराया/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• महंगाई के मार के बीच अब महंगा हुआ हवाई सफर, 5% तक बढ़ा किराया/ रिपोर्ट स्पर्श देसाईशशं



【मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】महंगाई की मार झेल रही आम जनता को केंद्र सरकार ने एक और बड़ा झटका दिया है । देश में घरेलू विमानों का किराया 5 फीसदी तक बढ़ा दिया है। सिविल एविएशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट करते हुए ये जानकारी साझा की है । 

उन्होंने कहा कि विमान ईंधन यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमत में लगातार हो रही बढ़ोतरी के मद्देनजर घरेलू विमानों का किराया 5 प्रतिशत बढ़ाया गया है । इसके चलते हवाई यात्रा थोड़ी महंगी हो सकती है । पुरी ने बताया कि हवाई यात्रा के अधिकतम किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है ।
इससे एक महीने पहले सरकार ने एयरलाइंस के न्यूनतम किराए में 10 फीसदी और अधिकतम किराए में 30 फीसदी की बढ़ोतरी की थी । जबकि पिछले साल मई में शेड्यूल्ड डोमेस्टिक फ्लाइट को फिर से शुरू करने की घोषणा करते हुए घरेलू विमानों को फ्लाइट ड्यूरेशन के आधार पर 7 स्तर पर बांट दिया गया था । इसके तहत 40 मिनट, 40-60 मिनट, 60-90 मिनट, 90-120 मिनट, 120-150 मिनट, 150-180 मिनट, 180-210 मिनट के हिसाब से फ्लाइट का किराया तय किया गया था ।【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

    

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई