√• MP के शहरों में बजेगा सायरन, कांग्रेस ने कहा- पहले थाली, अब सायरन, सरकार ने कोरोना का बनाया मजाक / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• MP के शहरों में बजेगा सायरन, कांग्रेस ने कहा- पहले थाली, अब सायरन, सरकार ने कोरोना का बनाया मजाक / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 23 मार्च को 11 बजे 2 मिनट का सायरन बजाने और लोगों को जागरूक करने के ऐलान को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में बयानों के दौर तेज हो गए हैं । कांग्रेस में कोरोना संक्रमण काल में पहले थाली बजाने फिर सायरन बजाने की तैयारी पर सरकार पर हमला बोला है । पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा है कि कोरोना को सरकार ने मजाक बना दिया है. अब 23 तारीख को सायरन बजाया जाएगा । इसके लिए बीजेपी ही जिम्मेदार है ।

कोरोना कम हुआ तब बीजेपी ने बड़े आयोजन किए और इसी के कारण कोरोना का संक्रमण बढ़ गया । पीसी शर्मा ने 23 मार्च को 11 बजे सहारन बजाने के ऐलान पर तंज कसते हुए कहा कि पहले थाली बजाकर कोरोना को बहरा करने की कोशिश की गई । अब सायरन बजाकर फिर बहरा कर रहे हैं. सायरन से क्या कोरोना खत्म हो जाएगा । नाईट कर्फ्यू लगाकर कोरोना को दिन में अंधा बताने की कोशिश की गई । और अब बताया जा रहा है कि कोरोना का एक्सीडेंट होगा और वह कोरोना मर जाएगा । Photo Courtesy Google

 ★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई