√• पेट्रोल-डीजल को GST मे लाने को सरकार तैयार, वित्‍त मंत्री बोली- परिषद बैठक में करेंगे चर्चा / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• पेट्रोल-डीजल को GST मे लाने को सरकार तैयार, वित्‍त मंत्री बोली- परिषद बैठक में करेंगे चर्चा / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के तहत लाने पर केंद्र सरकार चर्चा करने के लिए तैयार है। उन्‍होंने कहा कि अगली जीएसटी परिषद की बैठक में इस मुद्दे पर राज्‍यों के वित्‍त मंत्रियों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा ।

सीतारमण ने लोकसभा में कहा कि एक मुद्दा है जिसे सदस्‍य उठा रहे हैं कि पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए । महाराष्‍ट्र में पेट्रोल और डीजल पर सबसे ज्‍यादा टैक्‍स है । मैं यह नहीं कह रही हूं कि एक राज्‍य में टैक्‍स ज्‍यादा है या कम है । मुद्दा यह है कि, राज्‍य भी ईंधन पर कर वसूल रहे हैं, केवल केंद्र सरकार ऐसा नहीं कर रही है । केंद्र सरकार विकास कार्यों के लिए यह टैक्‍स वसूल रही है।

उन्‍होंने आगे कहा कि केंद्र भी टैक्‍स लगाता है और राज्‍य भी लगाते हैं. यदि ईंधन पर टैक्‍स को लेकर कोई मुद्दा है तो मैं ईमानदारी से कहना चाहूंगी कि आज की चर्चा के आधार पर विचार करें, बहुत से राज्‍य इस पर विचार करेंगे और अगली जीएसटी परिषद की बैठक में यदि इस मुद्दे को लाया जाता है तो मुझे इस एजेंडे पर बात करने में बहुत खुशी महसूस होगी । 【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई