√• अमेरिका में मिले भारतीय वैक्सीन Covishield के शानदार नतीजे / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• अमेरिका में मिले भारतीय वैक्सीन Covishield के शानदार नतीजे / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】अमेरिका में एस्ट्राजेनेका की कोरोना वैक्सीन के फेज-3 ट्रायल का डेटा सामने आया है, जिसमें इसे 79 से 100 फीसदी तक प्रभावी पाया गया है । सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने आज 22 मार्च को ट्वीट कर लिखा, अमेरिका में एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के तीसरे फेज के ट्रायल का डेटा दर्शाता है कि लक्षण वाली बीमारी के खिलाफ 79 फीसदी प्रभावी है जबकि गंभीर रोग और हॉस्पिटलाइजेशन के खिलाफ 100 फीसदी प्रभावी है । गौरतलब है कि दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन कंपनी SII भारत में इस वैक्सीन का उत्पादन कर रही है ।
एस्ट्राजेनेका ने अपनी वेबसाइट पर एक प्रेस रिलीज में लिखा कि AZD1222 के अमेरिका में तीसरे चरण के ट्रायल में वैक्सीन को लक्षणों के साथ कोरोना के खिलाफ 79 फीसदी और गंभीर रोग तथा हॉस्पिटलाइजेशन के खिलाफ 100 फीसदी प्रभावी पाया गया है । यह अंतरिम सुरक्षा और प्रभावकारिता विश्लेषण 32,449 प्रतिभागियों पर आधारित है, जिनमें से 141 को लक्षणों के साथ कोरोना था । बता दें कि भारत ने एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन कोविशील्ड और भारत बायोटेक तथा आईसीएमआर द्वारा बनाई गई कोवैक्सीन को आपातकालीन मंजूरी दे रखी है ।【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..