√• दू:खद : जालोर में भीषण हादसा : तेज आवाज में गानों के साथ शराब पीकर स्पीड में दौड़ा रहा था कार; 5 बच्चों की कुचलने से मौत / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• दू:खद : जालोर में भीषण हादसा : तेज आवाज में गानों के साथ शराब पीकर स्पीड में दौड़ा रहा था कार; 5 बच्चों की कुचलने से मौत / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】 राजस्थान के जालोर जिले में एक अनियंत्रित कार ने 24 मार्च बुधवार को स्कूल से पैदल घर लौट रहे छह विद्यार्थियों को कुचल दिया जिसमें से पांचों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया । मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि इनोवा की रफ्तार काफी तेज थी । इस वजह से ड्राइवर उस पर काबू नहीं रख पाया । ग्रामीणों ने बताया कि गाड़ी में तेज आवाज में गाने चल रहे थे । वहीं करड़ा थाने के एएसआई मोटाराम ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने शराब पीना स्वीकार किया है । साथ ही मेडिकल में भी शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है ।
टक्कर से 2 बच्चे हवा में उछले और खेत में जाकर गिरे:मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है । पुलिस सहायक उपनिरीक्षक मोटाराम ने बताया कि करडा थाना क्षेत्र के दांतवाड़ा गांव में शाम को स्कूल से घर लौट रहे छह छात्रों को एक अनियंत्रत इनोवा कार ने कुचल दिया था । जिससे रमीला देवासी (12), वर्षा देवासी (13), विक्रम कुमार (14), सुरेश कुमार (14), और वीणा (12) की मौत हो गई जबकि कमला घायल हो गई । कार सड़क से उतरकर फुटपाथ पर चल रहे बच्चों को कुचलती हुई खेतों में चली गई थी । इसकी टक्कर से 2 बच्चे कई फीट हवा में उछले और खेत में जाकर गिरे थे ।
सभी विद्यार्थी कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्र थे:
उन्होंने बताया कि सभी विद्यार्थी कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्र थे । उन्होंने बताया कि तेज गति से आ रही इनोवा कार के दो टायर फट गये थे और कार सड़क से नीचे उतर कर झाड़ियों में चली गई थी । उन्होंने बताया कि कार चालक सुरेश के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 304 (ए), 337,338 के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है ।
सीएम गहलोत ने हादसे को बेहद हृदयविदारक व दुर्भाग्यपूर्ण बताया था । जालोर में करडा क्षेत्र के गांव दांतवाड़ा में गाड़ी की टक्कर से स्कूल से लौट रहे 5 बच्चों की मृत्यु बेहद हृदयविदारक व दुर्भाग्यपूर्ण है, मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल अभिभावकों एवं परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करें। घायल बच्ची के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।
√• यह भी पढ़े : श्रीगंगानगर और सूरतगढ़ के बिच सेना की जिप्सी पलटी, तीन जवानों की मौत, 5 घायल ।
श्रीगंगानगर जिल के सूरतगढ़ में सेना के जवानों की जिप्सी अनियंत्रित होकर पलट गई थी । इस हादसे के बाद जिप्सी में आग लग गई, जिसमें 3 जवानो की मौके पर मौत हो गई और 5 जवान घायल है । घायलों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया था । बताया जा रहा है कि हादसा छतरगढ़ रोड पर 330 RD के पास हुआ था । सूचना मिलने पर राजियासर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी ।
वहीं घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद मिलिट्री हॉस्पिटल में रैफर किया गया है । सेना और पुलिस मामले की जांच कर रही है । हादसा देर रात करीब 1:00 बजे का बताया जा रहा है । मृतक सेना के जवान बठिंडा की 47 A D यूनिट के बताए जा रहे हैं. जो युद्धाभ्यास के लिए सूरतगढ़ आए हुए थे । हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 3 जवान जिंदा जल चुके थे ।
घायल जवान प्राथमिक उपचार के बाद सूरतगढ़ के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था ।
सूचना मिलने पर राजियासर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल जवानों को सूरतगढ़ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया था । जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सूरतगढ़ के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया था । फिलहाल राजियासर थाना पुलिस और सेना इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
√• आगे यह भी पढे़ : सिरोही.. एक लाख की रिश्वत प्रकरण में तहसीलदार गिरफ्तार..!!
एसीबी की भनक लगते ही तहसीलदार ने जलाई राशि, अपने आवास में जमा की राशि जलाई, एसीबी ने जलाई राशि की राख तक खंगाली, करीब 15 लाख से अधिक की राशि जलाने की पुष्टि, डेढ़ लाख की राशि नकद भी मिली तहसीलदार आवास से ।
तहसीलदार ने एसीबी की भनक लगते ही खुद को किया घर में बंद, 20 लाख रुपये को किया आग के हवाले । समाचार पिंडवाड़ा, सिरोही के, विस्तार से पढ़े । भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एक दल ने बुधवार 24 मार्च को पिंडवाडा के राजस्व निरीक्षक परबत सिंह को एक लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार किया । यह जानकारी ब्यूरो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी थी ।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी परबत सिंह द्वारा रिश्वत की राशि पिंडवाडा के तहसीलदार कल्पेश कुमार जैन के लिए लेने की बात स्वीकार करने पर जब ब्यूरो की टीम तहसीलदार के निवास पर उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो तहसीलदार ने अपने घर के दरवाजे बंद करके भीतर करीब 15-20 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा जलाकर खुर्द बुर्द करने का प्रयास किया । उन्होंने बताया कि तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया गया है । ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि आरोपी तहसीलदार कल्पेश जैन ने परिवादी से पिंडवाडा में प्राकृतिक पैदावार आवंला छाल का ठेका दिलवाने की एवज में राजस्व निरीक्षक परबत सिंह के मार्फत एक लाख रुपये की राशि की मांग की थी ।
करीब 15-20 लाख रुपये की राशि को गैस के चूल्हे पर जलाने का प्रयास किया:
उन्होंने बताया कि आरोपी परबत सिंह को परिवादी से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है । उन्होंने बताया कि मामले में तहसीलदार कल्पेश कुमार जैन की संलिप्तता पाये जाने पर जब ब्यूरो का दल उसे गिरफ्तार करने पहुंचा तो उसने अपने घर का दरवाजे बंद करके भीतर रखी करीब 15-20 लाख रुपये की राशि को गैस के चूल्हे पर जलाने का प्रयास किया था । उन्होंने बताया कि दल ने स्थानीय पुलिस की मदद से घर में प्रवेश किया । आरोपी तहसीलदार कल्पेश कुमार जैन को भी मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था ।
उन्होंने बताया कि तहसीलदार के निवास पर तलाशी में एक लाख 50 हजार रुपये बरामद किये गये थे। उन्होंने बताया कि आरोपी तहसीलदार कल्पेश कुमार जैन को भी मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है । उन्होंने बताया कि आरोपियों के निवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है । उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है ।【Photo Courtesy Google】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..