√• फिर भारत पहुंचेंगे 3 राफेल, अप्रैल में 9 और लड़ाकू विमान बढ़ाएंगे IAF की ताकत / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• फिर भारत पहुंचेंगे 3 राफेल, अप्रैल में 9 और लड़ाकू विमान बढ़ाएंगे IAF की ताकत / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】चीन और पाकिस्‍तान जैसे पड़ोसी देशों से पिछले काफी समय से चले आ रहे तनाव के बीच भारत सरकार लगातार अपनी सेना को ताकतवर बनाने में जुटी हुई है । भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाने के लिए 12 राफेल विमान और भारत आने वाले हैं । खबर है कि हाल के दिनों में 3 लड़ाकू राफेल विमान अंबाला लैंड करेंगे । इसके बाद अप्रैल के मध्‍य में 9 और राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस से भारत पहुंचेंगे ।

फ्रांस में मौजूद भारतीय राजनयिकों की ओर से जानकारी दी गई है कि भारतीय वायुसेना की टीम 3 राफेल को अंबाला ले जाने के लिए फांस पहुंच चुकी है । ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि 3 लड़ाकू विमानों की खेप 30 या 31 मार्च को भारत पहुंच जाएंगे । बता दें कि, भारत और फ्रांस के बीच सितंबर 2016 में 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के लिए 59 करोड़ रुपये का रक्षा सौदा किया गया था ।

फ्रांस की कंपनी दसॉ एविएशन से 5 राफेल विमानों का पहला बेड़ा 28 जुलाई को भारत पहुंचा था । राज्यसभा में बीते महीने एक सवाल का जवाब देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा था, मैं सूचित करना चाहता हूं कि अब तक 11 राफेल विमान भारत पहुंच चुके हैं और मार्च माह तक कुल 17 विमान भारत की धरती पर होंगे । मैं यह भी जानकारी देना चाहता हूं कि अप्रैल 2022 तक राफेल का पूरा बेड़ा भारत पहुंच जाएगा । 【Photos Courtesy Google】


★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•News Channel•

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई