√• सुनन्दा पुष्कर मामले में थरूर ने कोर्ट से लगाई बरी करने की गुहार / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√• सुनन्दा पुष्कर मामले में थरूर ने कोर्ट से लगाई बरी करने की गुहार / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई】कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अपनी पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत से जुड़े मामले में खुद को बरी किए जाने का अनुरोध किया है । थरूर ने मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली की एक अदालत में कहा कि मौजूदा साक्ष्य दर्शाते हैं कि सुनंदा की मौत न आत्महत्या थी और न ही हत्या । कांग्रेस नेता की ओर से वरिष्ठ वकील विकास पाहवा ने कहा कि एक भी गवाह ने उनके मुवक्किल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न या निर्दयता का आरोप नहीं लगाया है । इसलिए उन्हें बरी किया जाना चाहिए । बता दें कि, सुनंदा पुष्कर 17 जनवरी, 2014 की रात को होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं ।
इस मामले में आरोप तय करने के लिए दलीलें पेश किए जाने के दौरान शशि थरूर के वकील ने विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल से कहा कि उनके मुवक्किल निर्दोष हैं । अदालत ने आगे की सुनवाई के लिए 26 मार्च की तारीख तय की है । विकास पाहवा ने कहा कि पोस्टमार्टम और अन्य मेडिकल रिपोर्ट से कथित रूप से यह स्थापित होता है कि यह न आत्महत्या थी और न ही हत्या । इसलिए शशि थरूर के खिलाफ आरोप तय करने का कोई आधार नहीं है ।【Photo Courtesy Google】

★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई