√• कोरोना महामारी : पाक. ने 12 देशों की उड़ानों पर लगाई पाबंदी / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√• कोरोना महामारी : पाक. ने 12 देशों की उड़ानों पर लगाई पाबंदी / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
【मुंंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】पाकिस्तान में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। देश में आठ महीने बाद सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए पाकिस्तान ने कोविड-19 मानक संचालन प्रक्रियाओं के तहत दक्षिण अफ्रीका, रवांडा और तंजानिया समेत 12 अफ्रीकी देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है।
कोरोना में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले :
पाकिस्तान में कोरोना वायरस के दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील के स्वरूप के उभरने के बाद नागर विमानन प्राधिकरण (सीएए) ने देशों की नई सूची अधिसूचित की है, जिनमें राष्ट्रों कों ए, बी और सी श्रेणी में बांटा गया है और सी श्रेणी के 12 देशों पर पूर्ण यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है। इन 12 देशों पर यह यात्रा प्रतिबंध 23 मार्च से पांच अप्रैल तक लागू रहेगा।
इन देशों पर लगा प्रतिबंध :
बोत्सवाना, ब्राजील, कोलंबिया, कोमोरोस, घाना, केन्या, मोजाम्बिक, पेरू, रवांडा, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया और जाम्बिया को सी श्रेणी में रखा गया है। सीएए ने कहा कि यह अस्थायी उपाय पाकिस्तान में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए किया जा रहा है। सीएए ने अपनी सी श्रेणी को अपडेट किया है और ब्रिटेन को सी से बी श्रेणी में कर दिया है। 【Photo Courtesy MCP】
★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post•News Channel•

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..